40 साल के इस एक्टर ने एक झटके में हिलाया सनी का स्टारडम, रिलीज से चार दिन पहले ही बॉर्डर 2 से निकला आगे

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि रिलीज से तीन दिन पहले ही इसने सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
40 साल के इस एक्टर ने एक झटके में हिलाया सनी का स्टारडम

बॉक्स ऑफिस की असली जंग आम तौर पर फिल्म रिलीज होने के बाद शुरू होती है. लेकिन इस बार मुकाबला पर्दा उठने से पहले ही शुरू हो गया है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि रिलीज से तीन दिन पहले ही इसने सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने 2026 की बॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा डे-1 प्री-सेल्स का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

ये भी पढ़ें; राजेश खन्ना नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन को अपना इंस्पिरेशन मानते हैं अक्षय कुमार, बोले- ससुर जी से सीखा कि क्या नहीं करना चाहिए

पहले दिन के लिए 3 लाख से ज्यादा टिकट बिके
ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है. रिलीज से तीन दिन पहले सुबह तक फिल्म के ओपनिंग डे के लिए 3.12 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. इनमें सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी वर्जन का है, जिसके लिए करीब 2.9 लाख टिकट बिके हैं. इसके अलावा तेलुगु डब्ड वर्जन के लिए लगभग 14 हजार, तमिल वर्जन के लिए 7.8 हजार से ज्यादा, जबकि मलयालम और कन्नड़ वर्जन के लिए भी टिकटों की अच्छी बिक्री दर्ज की गई है.
 

कमाई में भी बॉर्डर 2 को पछाड़ा
एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने करीब 14.62 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अभी रिलीज में तीन दिन बाकी हैं, इसलिए ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2' ने सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2' की डे-1 प्री-सेल्स करीब 12.5 करोड़ रुपये तक पहुंची थी.
 

Advertisement

देशभर में तेजी से बढ़ रहे शोज
फिल्म के शोज की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. एक दिन पहले तक जहां देशभर में करीब 11,200 शोज तय थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 13,400 हो चुकी है. रिलीज तक इसके 15 हजार से ज्यादा शोज होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि फिल्म की लगभग चार घंटे की लंबी रनटाइम प्रदर्शकों के लिए चुनौती भी बन रही है, क्योंकि लंबी फिल्म होने से एक दिन में शोज की संख्या सीमित हो जाती है.
 

पूरे भारत में बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड
अगर पूरे भारतीय सिनेमा की बात करें तो अभी 2026 में सबसे ज्यादा डे-1 एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब' के नाम है, जिसने लगभग 15.31 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की थी. लेकिन जिस तेजी से ‘धुरंधर 2' की बुकिंग बढ़ रही है, उसे देखते हुए ट्रेड सर्किल में माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म उस रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Advance Booking
Border 2
Ranveer Singh
Sunny Deol