Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉर्डर 2 के आगे नहीं कोई और... 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान जारी

Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉर्डर 2 ने धुरंधर का राज लगभग बॉक्स ऑफिस खत्म कर दिया है, जो पिछले 53 दिनों से धुआंधार कमाई करके इतिहास रच चुकी है. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर राज सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 का है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
नई दिल्ली:

Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉर्डर 2 ने धुरंधर का राज लगभग बॉक्स ऑफिस खत्म कर दिया है, जो पिछले 53 दिनों से धुआंधार कमाई करके इतिहास रच चुकी है. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर राज सनी देओल (Sunny Deol) की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 का है, जो केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि भारत में सनी देओल की फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई हासिल करके अपना डंका बॉक्स ऑफिस पर बजा दिया है.  

Sunny Deol बॉर्डर 2 की 5वें दिन की कमाई

कोइमोइ की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने 5वें दिन की एडवांस बुकिंग में 7.96 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया था. जबकि 15.6के के साथ के शोज की टिकट की सेल के साथ 3.12 लाख की कमाई फिल्म ने देशभर में हासिल कर लिया था. वहीं अब बॉर्डर 2 के मेकर्स यानी टीसीरीज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म ने 5वें दिन 216.79 करोड़ की कमाई भारत में हासिल कर ली है.  

ये भी पढ़ें- Border 2 created history: 26 जनवरी को 'बॉर्डर 2' की आंधी में उड़ गए धुरंधर, छावा और टाइगर 3, सनी देओल की दहाड़ ने रचा इतिहास

5 दिनों में बॉर्डर 2 की कमाई

टीसीरीज के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन बॉर्डर 2 ने 32.10 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन 40.59 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. तीसरे दिन आंकड़ा 57.20 करोड़ हुआ और चौथे दिन कमाई 63.59 करोड़ का आंकड़ा बॉर्डर 2 ने क्रॉस किया. इसके बाद पांचवे दिन 23.31 करोड़ की कमाई फिल्म ने भारत में 5 दिनों में कमाई 216.79 करोड़ की कमाई हासिल कर ली.   

Advertisement

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Live Updates: बॉर्डर 2 ने पांचवें दिन कमाए 216 करोड़, छठे दिन भी कमाई की सूनामी!

बॉर्डर 2 के बारे में 

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आ रहे हैं. जबकि मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह सपोर्टिंग रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म ने पहले दिन की कमाई के साथ धुरंधर को पीछे छोड़ा था. जबकि 4 दिन के कलेक्शन के साथ टाइगर 3 और छावा को पछाड़ दिया है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: फारस की खाड़ी में ईरानी जहाज पर हुआ बड़ा हमला | Iran War News