Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और रिलीज के 12वें दिन तक यह दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है. निर्देशक अनुराग सिंह की इस वॉर ड्रामा में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बजवा और अन्य कलाकार नजर आए हैं. फिल्म ने शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई की. पहले वीकेंड में इसने दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींचा और रिपब्लिक डे पर दिन 4 को सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की.
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अब तक भारत में फिल्म की नेट कलेक्शन करीब 281 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है. ग्रॉस कलेक्शन भारत में लगभग 308 करोड़ और वर्ल्डवाइड 381 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. ओवरसीज में भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया है, जहां करीब 45 करोड़ की कमाई हुई है. दिन 12 (दूसरे सप्ताह का मंगलवार) पर फिल्म की कमाई थोड़ी कम रही. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इस दिन भारत में नेट कलेक्शन लगभग 1-2 करोड़ रुपये के बीच रही. ऐसे में इस फिल्म की कमाई 310 करोड़ के आसपास रहने वाली है.
फाइटर और केसरी को छोड़ा पीछे
इससे पहले दिन 11 पर भी गिरावट देखी गई थी, जहां कलेक्शन करीब 5-6 करोड़ रहा. लेकिन दूसरे वीकेंड में फिल्म ने अच्छी रिकवरी दिखाई, जहां शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई हुई और कुल मिलाकर दूसरा वीकेंड 50 करोड़ से ज्यादा का रहा. फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं. यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और भारतीय वॉर फिल्मों में सबसे ऊपर पहुंच गई है, जहां इसने उरी, फाइटर और केसरी जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. पहले हफ्ते में ही इसने 224 करोड़ नेट कमाए, जो काफी शानदार है. बजट करीब 175 करोड़ बताया जा रहा है, इसलिए फिल्म सुपरहिट से ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में आ चुकी है.