बॉलीवुड विलेन रंजीत बने टीवी एक्ट्रेस के लिए असली खलनायक, 'कहानी घर घर की' श्रुति का रहा बुरा एक्सपीरियंस

47 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस टीना पारेख ने सुपरस्टार रंजीत के साथ बुरे एक्सपीरियंस को शेयर किया और कहा-  मेरा दिल टूट गया क्योंकि मुझे लगा कि वह इतने जाने-माने और सीनियर एक्टर हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
टीना पारेख ने रंजीत के साथ शेयर किया बुरा एक्सपीरियंस
Social Media
नई दिल्ली:

रंजीत बॉलीवुड ने विलेन के किरदार में फैंस के बीच अलग पहचान बनाई है. वहीं  200 से अधिक फिल्मों में काम करने के बाद वह बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए. लेकिन हाल ही में एक एक्ट्रेस ने उनके बुरे बर्ताव को लेकर बात की और उनके साथ अपने बुरे एक्सपीरियंस को शेयर किया. हम बात कर रहे हैं कहानी घर घर की और खिचड़ी जैसे शोज में नजर आ चुकी 47 साल की एक्ट्रेस टीना पारेख की, जिन्होंने हाल ही में अपने करियर के बुरे एक्सपीरियंस के बारे में बताया और कहा कि दिग्गज एक्टर रंजीत के बिहेवियर ने उन्हें बहुत ठेस पहुंचाई. 

रंजीत के साथ था बुरा एक्सपीरियंस

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में टीना पारेख ने कहा, “'डॉलर बहू' में एक एक्टर के साथ मेरा एक्सपीरियंस बहुत खराब रहा था और वो थे सीनियर एक्टर रंजीत. जब शूटिंग नहीं हो रही होती थी तो मैं बैठकर उन्हें देखा करती थी. उन्हें देखकर मैं नर्वस हो जाती थी क्योंकि वह बहुत बड़े स्टार थे. मैंने उन्हें बचपन से देखा था. मैं एक्साइटेड भी थी क्योंकि उनके साथ मेरे दो सीन थे. मुझे याद है उन्होंने कहा, ‘अपना समय बर्बाद मत करो. तुम कहां से आए हो? जाओ.' वह चले गए, अपनी लाइन ली और वापस आए. मेरा दिल टूट गया क्योंकि मुझे लगा कि वह इतने जाने-माने और सीनियर एक्टर हैं. कोई आपसे ऐसे कैसे बात कर सकता है? मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हुई और मेरा हौसला टूट गया.”

ये भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे 40 सितारे, लेकिन ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचा ये एक्टर, बोले- बच्चों की तरह सभी एक्टर्स आते

Advertisement

टीना पारेख को मिली सीख

टीना ने बताया कि इससे उन्हें सबक मिला. उन्होंने कहा, कभी कभी कुछ बुरा होता है अच्छे के लिए. इसने मुझे सिखाया कि अगर मैं एक स्टार बनती हूं तो मुझे एक विनम्र और अच्छा इंसान बनूं. इसने मुझे सिखाया कि कभी भी वैसा इंसान नहीं बनना है.” इस इंटरव्यू का वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, “जिंदगी का हर एक्सपीरियंस आपको कुछ सिखाता है और आगे बढ़ने में मदद करता है. मैं इन सीखों के लिए शुक्रगुजार हूं और आम तौर पर मैं कभी भी किसी के लिए मन में कोई बुरी भावना नहीं रखती.”

टीना पारेख के बारे में 

टीना पारेख टीवी की दुनिया में जाना माना नाम रही हैं, जिन्होंने कहानी घर घर की सीरियल में श्रुति ओम अग्रवाल, कसौटी जिंदगी में मुक्ति देशमुख और खिचड़ी और इंस्टेंट खिचड़ी में मेलिसा का किरदार निभाया. इसके अलावा वह कभी कभी प्यार कभी कभी यार और कहानी तेरी मेरी में नजर आ चुकी हैं. हालांकि अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं. 

Advertisement

रंजीत के बारे में 

रंजीत के बारे में 83 वर्षीय रंजीत बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और फिल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों काम किया. इसके अलावा टीवी शो ऐसा देश है मेरा में भी वह नजर आ चुके हैं. उन्होंने 1970 में सावन भादों से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वह दोस्त और दुश्मन, परछाइयां, भाई हो तो ऐसा, डाकू मंगल सिंह, रामपुर का लक्ष्मण पीटर, विक्टोरिया नं॰ 203, गद्दार बाबू, मन जीते जग जीत और कीमत जैसी फिल्मों में नजर आए. वह आखिरी बार हाउसफुल 5 में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- 2 घंटे 8 मिनट की मूवी बनीं नेटफ्लिक्स पर नंबर वन, प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन, कहा- समझदारी से बनाई गई फिल्म

Featured Video Of The Day
सड़कों पर सैलाब, तैरती कारें...मुंबई में बारिश का कहर, IMD अलर्ट से बढ़ी टेंशन!
Topics mentioned in this article
Ranjeet
Bollywood
Entertainment
Tv News
Tina Parekh