शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, बल्कि इस अभिनेता ने अपने से छोटी हीरोइंस के साथ पर्दे पर सबसे अधिक किया रोमांस!

60 की औसत उम्र में पहुंच चुकी बॉलीवुड की खान तिकड़ी आज जब अपने से आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस करती है, तो लोगों को अचरज होता है, लेकिन अभिनेता देव आनंद ने 87 साल की उम्र तक और दिलीप कुमार ने चार दशक तक पर्दे पर लीड हीरो बने रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बॉलीवुड अभिनेता, जिन्होंने सबसे अधिक छोटी अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया
Social Media

Bollywood Actor Age Gap Controversy: लगभग 60 बसंत देख चुकी बॉलीवुड की खान तिकड़ी आमिर, शाहरुख और सलमान पर्दे पर आज भी अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रहे हैं, लेकिन सदाबहार अभिनेता देव आनंद हिंदी सिनेमा के ऐसे पहले अभिनेता है, जिन्होंने पूरे करियर में हीरो का किरदार किया और अपने से आधी अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है.  

बॉलीवुड में सबसे लंबे समय तक लीड एक्टर के तौर पर टिके रहने और अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस करने का रिकॉर्ड दो अभिनेताओं के नाम दर्ज है. पहला नाम देव आनंद और दूसरा नाम दिलीप कुमार का है. दिलीप साहब ने करियर के अंतिम पड़ाव में कुछ चरित्र किरदार निभाए, लेकिन देव आनंद अकेले ऐसे अभिनेता है, जिन्होंने लीड किरदार के अलावा कभी कोई दूसरा किरदार पर्दे पर नहीं निभाया. 

ये भी पढ़ें-जब 'टैगोर' के नाम पर फुटबॉल मैच हार गए दिलीप कुमार, बड़ा दिलचस्प है दो जिगरी दोस्तों का यह किस्सा!

देव आनंद के नाम दर्ज है अनोखे रिकॉर्ड

सदाबहार रोमांटिक हीरो देव आनंद को बॉलीवुड का 'एवरग्रीन' एक्टर कहा जाता है. साल 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से बॉ़लीवुड में डेब्यू करने वाले देव साहब ने साल 2011 में अपनी आखिरी फिल्म 'चार्जशीट' में भी लीड एक्टर को रोल किया था. साल 2011 में देव आनंद की उम्र लगभग 87 साल थी, उनके नाम लंबे समय तक पर्दे पर हीरो का किरदार निभाने की उपलब्धि दर्ज है.

सदाबहार अभिनेता देव आनंद

पर्दे पर कभी नहीं बने पिता, दादा या बुजुर्ग  

फिल्मफेयर आर्काइव्स के मुताबिक अभिनेता देव आनंद ने अपने पूरे फिल्मी करियर में कभी पिता, दादा या बूढ़े चरित्र के रोल स्वीकार नहीं किए. 3 दिसंबर, 2022 को अलविदा कहने वाले देव आनंद जब तक जिंदा रहे सिर्फ बड़े पर्दे पर किया और सिर्फ नायक (Hero) के रूप में ही नजर आए. उनकी आखिरी फिल्म चार्जशीट थी, जिसमें वो लीड एक्टर थे और फिल्म में उनकी लीडिंग लेडी थी एक्ट्रेस दिव्या दत्ता.

ये भी पढ़ें-आग लगा रही 'टॉक्सिक' का पहला गाना ‘तबाही', 'आग में घी' का काम कर रही विशाल मिश्रा की आवाज

Advertisement
 70 और 80 के दशक में देव आनंद की उम्र 50 और 60 के पार हो चुकी थी, तब भी देव आनंद उस दौर की बेहद कम उम्र की अभिनेत्रियों जैसे कि ज़ीनत अमान, टीना मुनीम और तब्बू के मुख्य हीरो रहे और पर्दे पर उनके साथ गाने गाते और रोमांस करते नजर आए. 1990 में जब देव साहब 66 साल की उम्र में फिल्मों के लिए लीड एक्ट्रेस की कास्टिंग करते थे, तो उनसे आधी उम्र की अभिनेत्रियां उनके साथ रोमांस को तैयार हो जाती थीं.

ये भी पढ़ें-90 के दशक के इस सुपरहिट गाने के लिए 2 दिग्गज सिंगर्स में छिड़ गई जंग, फिर 1 गाने को 4-4 गायकों ने दी अपनी आवाज

4 दशक तक पर्दे पर हीरो बने रहे ट्रेजडी किंग

दिलीप साहब की आत्मकथा 'दिलीप कुमारः द सब्सटेंस एंड दे शैडो' में ट्रेजेडी किंग के चार दशक तक रुपहले पर्दे पर मुख्य अभिनेता बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने साल 1944 से 1980 तक नायक के रूप में काम किया था. उनकी आखिरी फिल्म 'क़िला' थी, जिसमें वो चरित्र किरदार में नजर आए थे. उन्होंने अपने दौर में अपने से उम्र में बहुत छोटी  नरगिस, मधुबाला और मीना कुमारी और सायरा बानो के साथ रोमांस किया. 

अभिनेत्री मधुबाला के साथ दिलीप कुमार

खान तिकड़ी तोड़ सकती है उनका ये रिकॉर्ड 

शाहरुख, सलमान, आमिर की उम्र का औसत अभी 60 साल है. संभव है कि तीनों अभिनेता देव आनंद और दिलीप कुमार का रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. तीनों अभिनेता पिछले 35 से अधिक सालों से लगातार बॉलीवुड के टॉप लीडिंग हीरोज बने हुए हैं और आज भी फिल्मों में अपने से काफी छोटी उम्र की अभिनेत्रियों क्रमशः दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और कृति सेनन के साथ रोमांस कर रहे हैं, जो खुद में एक रिकॉर्ड है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Ikka Release: 1300 करोड़ी रहमान डकैत पर भारी पड़ेगा ढाई किलो का हाथ, सनी देओल की 'इक्का' की आ गई तारीख

Featured Video Of The Day
रोहिणी में गिरी इमारत, 12 लोगों के दबे होने की आशंका
Topics mentioned in this article
Bollywood Trivia
Devanand
Romantic Heroes
Indian Cinema
Bollywood Actors