26 days ago
नई दिल्ली:

Bhoot Bangla Box Office Collection LIVE Updates: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 मार्च को रिलीज हो गई है, जिसके प्रीव्यू 16 मार्च रात 9 बजे से शुरू हो गए हैं. जबकि 10 अप्रैल को पहले फिल्म रिलीज होने वाली थी. अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, जिष्णु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, मनोज जोशी, राजेश शर्मा और स्वर्गीय असरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म धुरंधर 2 के शोर में धीमी पड़ती हुई दिख रही है. जबकि फिल्म को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिव्यू मिलना शुरू हो गया है. इसी लिए अब देखना है कि फिल्म को कैसा रिव्यू मिल रहा है. जबकि बॉक्स ऑफिस पर प्रीव्यू के साथ कलेक्शन कितना हुआ है.

17 अप्रैल 2026 को प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म ‘भूत बंगला' थिएटर्स में धूमधाम से रिलीज हो गई. पेड प्रीव्यूज 16 अप्रैल को हुए. फिल्म का रनटाइम लगभग 164 मिनट है. CBFC ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है. शूटिंग इंग्लैंड के साउथेम्पटन और भारत के विभिन्न लोकेशन्स पर हुई. 

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लाइव अपडेट्स | Bhoot Bangla Box Office Collection LIVE Updates

Apr 17, 2026 17:49 (IST)

'भूत बंगला' देखने के बाद सोशल मीडिया लोग दे रहे हैं रिएक्शन

Apr 17, 2026 17:33 (IST)

अक्षय कुमार की फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक लगभग 5.03 करोड़ रुपये की कमाई की है. 

Apr 17, 2026 17:09 (IST)

ओपनिंग डे पर 'भूत बंगला' ने 'मुंज्या' को पछाड़ा

'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर 'मुंज्या' को पीछे छोड़ दिया है.पेड प्रीव्यूज और ओपनिंग डे को मिलाकर अक्षय कुमार की फिल्म ने 4 बजे तक 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो कर ली है. जबकि 'मुंज्या'ने 4.64 करोड़ रुपये कमाए थे.

Apr 17, 2026 16:52 (IST)

अक्षय कुमार की फ़िल्म 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने को तैयार

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने शुक्रवार शाम 4 बजे तक लगभग 4.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस समय भारत भर में 7,029 शो में चल रही है.

Advertisement
Apr 17, 2026 16:41 (IST)

'भूत बंगला' 2026 तीसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली फिल्म

2026 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों में, 'भूत बंगला' ने एडवांस बुकिंग सेल्स में तीसरा स्थान हासिल किया है, जिसकी कमाई 3.32 करोड़ रुपये (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) रही. यह 'धुरंधर 2' (53 करोड़ रुपये) और 'बॉर्डर 2' (12.5 करोड़ रुपये) के बाद तीसरे स्थान पर है, जबकि इसने 'ओ रोमियो' (3.07 करोड़ रुपये) और 'मर्दानी 3' (1.16 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है.

Apr 17, 2026 15:06 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: कैसे बने असरानी 'कॉमेडी किंग'? भूत बंगला एक्टर का राज

भले ही असरानी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी लेटेस्ट फिल्म 'भूत बंगला' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. असरानी अक्षय कुमार के साथ 'हैवान' में भी काम कर चुके हैं जो एक अपकमिंग फिल्म है. वे अपने करियर के शुरुआती दौर में किशोर कुमार, महमूद, और जॉनी वॉकर को देखकर कॉमेडी को समझते थे. किशोर कुमार के बड़े फैन थे और उनकी फिल्मों की शूटिंग देखकर उन्होंने कॉमिक टाइमिंग का महत्व समझा. अपने एक इंटरव्यू में असरानी ने जिक्र किया था कि दर्शकों को हंसाने के लिए कॉमिक टाइमिंग को जानना बहुत जरूरी है; अगर उस वक्त डायलॉग बोल दिया तो ठीक, समय निकल जाने के बाद चुटकुला मर जाता है, और यह किशोर कुमार और महमूद से बेहतर कोई नहीं जानता है. पहले कॉमेडी चेहरे बनाकर होती थी लेकिन आज की कॉमेडी बदल गई है और कॉमिक टाइमिंग महत्वपूर्ण हैं.

Advertisement
Apr 17, 2026 15:01 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: भूत बंगला देख दर्शक बोला, 'यह अच्छी और पैसा वसूल फिल्म है'

आईएएनएस से बातचीत में 'भूत बंगला' देखकर आए एक दर्शक ने कहा, 'यह अच्छी और पैसा वसूल फिल्म है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लंबे समय बाद साथ आए और दोनों का जादू फिर से चला है. अगर कोई पुरानी फिल्मों जैसी वाइब ढूंढ रहा है, तो वो नहीं मिलेगी, लेकिन फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का अच्छा मिश्रण देखने को मिला है. प्रियदर्शन के पसंदीदा कलाकार इस फिल्म में हैं. पहला हिस्सा कॉमेडी और हॉरर से भरपूर है, जो पूरी तरह पैसा वसूल है. दूसरा हिस्सा एक नया मोड़ लेकर आता है. पुरानी कहानी सामने निकलकर आती है, जिससे कहानी थोड़ी गंभीर होने लगती है.'

Apr 17, 2026 13:08 (IST)

Bhooth Bangla Review LIVE: भूत बंगला की एक्ट्रेस को केआरके ने बताया पनौती

एक्टर केआरके ने एक्स पर भूत बंगला की एक्ट्रेस के बारे में लिखा- महा पनौती एक्ट्रेस वामिका गब्बी की आखिरी 5 डिजास्टर फिल्म. 1. खूफिया 2. तबाह. 3. बेबी जॉन. 4. भूल चूक माफ. 5. भूत बंगला.

Apr 17, 2026 13:05 (IST)

Bhooth Bangla Review LIVE: एक अच्छी फिल्म को क्यों बर्बाद कर दिया... केआरके ने कहा

केआरके ने कहा, अगर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म 'भूत बंगला' का दूसरा हाफ भी पहले हाफ जितना ही अच्छा बनाया होता, तो यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित होती! मेरी समझ से परे है कि दूसरे हाफ की कहानी इतनी अलग क्यों रखी गई? एक कॉमेडी फिल्म के दूसरे हाफ को धार्मिक फिल्म में क्यों बदल दिया गया! एक अच्छी फिल्म को क्यों बर्बाद कर दिया.

Apr 17, 2026 13:03 (IST)

Bhooth Bangla Review LIVE: KRK ने किया भूत बंगला का रिव्यू, कहा- पहले हाफ को 3 स्टार

फिल्म भूत बंगला असल में दो फिल्मों का मेल है. इसका पहला हाफ एक अलग फिल्म जैसा है, जो जबरदस्त और हंसी-मजाक से भरपूर है. इसलिए, पहले हाफ के लिए 3 स्टार. दूसरा हाफ बेहद घटिया और डरावना है. इसलिए, दूसरे हाफ के लिए -2 स्टार. नतीजतन, पूरी फिल्म के लिए सिर्फ 1 स्टार. यह समय, पैसा और एनर्जी की पूरी तरह बर्बादी है!

Advertisement
Apr 17, 2026 12:54 (IST)

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1 LIVE: सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन इतनी कमाई करेगी अक्षय कुमार की भूत बंगला

अक्षय कुमार की भूत बंगला को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन फिल्म 1 बजे तक 1.70 करोड़ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 1.44 करोड़ है, जो 4,110 शोज से कमाई हुई है. 

Apr 17, 2026 12:04 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: अक्षय कुमार को भूत बंगला के लिए मिली कितनी फीस?

भूत बंगला का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया गया है. अब इसमें अक्षय कुमार की फीस की बात करें तो वह 18 करोड़ रुपये ले चुके हैं. अक्षय कुमार का फिल्म के प्रॉफिट में 70 फीसदी हिस्सा भी है. लेकिन फिल्म के जो रिव्यू हैं उनका हाल देखकर तो ये प्रॉफिट दूर की कौड़ी नजर आ रहा है.

Advertisement
Apr 17, 2026 11:46 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: असरानी की आखिरी फिल्म है भूत बंगला

असरानी का साल 2025 में दिवाली के मौके पर निधन हो गया था. लेकिन भूत बंगला उनकी आखिरी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में फैन्स उनके पसंदीदा कॉमेडियन को जबरदस्त कॉमेडी करते देख सकेंगे. मजेदार यह है कि उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाया भी है.

Apr 17, 2026 11:36 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: भूत बंगला की हीरोइन वामिका गब्बी का वीडियो

भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहीं वामिका गब्बी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस को भूत बंगला के प्रीमियर पर देखा जा सकता है.

Apr 17, 2026 11:12 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: जानते हैं कितना है भूत बंगला का बजट

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इसमें वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी जैसे एक्टर हैं. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है. 

Apr 17, 2026 11:01 (IST)

Bhooth Bangla Public Review: जानें फिल्म को लेकर जनता क्या बोली

अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन चुकी है. फिल्म का प्रीमियर शुरू हो गया है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं.

स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: जानें कैसी है हॉरर कॉमेडी फिल्म- पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू  

Apr 17, 2026 10:41 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: 61 साल पहले भी आई थी भूत बंगला, पढ़ें डिटेल्स

अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म भूत बंगला शुक्रवार, 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 61 साल पहले भी बॉलीवुड में एक भूत बंगला बन चुकी है, जो भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म मानी जाती है. जानिए उस फिल्म के बारे में दिलचस्प बातें.

स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: 61 साल पहले भी आई थी भूत बंगला, आशा भोसले के पति ने किया एक्टिंग डेब्यू

Apr 17, 2026 10:40 (IST)

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: भूत बंगला पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़, क्या कर पाएगी 20 करोड़ का आंकड़ा पार

भूत बंगला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर प्रेडिक्शन आने शुरू हो गए हैं. सैकनिल्क ने इसके पेड प्रिव्यू के आंकड़े को 3.50 करोड़ से 3.75 करोड़ के करीब रखा है. जब बॉलीवुड हंगामा ने पेड प्रीव्यू को मिलाकर पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अनुमान लगभग 16-18 करोड़ रुपये का लगाया है. 

Apr 17, 2026 10:24 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: केआरके ने किया भूत बंगला मूवी रिव्यू, बोले- कॉमेडी फिल्म के सेकेंड हाफ को धार्मिक फिल्म क्यों बना दिया

फिल्म रिव्यू करने वाले मशूहर एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी भूत बंगला का रिव्यू किया है और उन्होंने लिखा है, 'अगर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म भूत बंगला का सेकेंड हाफ भी वैसा ही बनाया होता, जैसा पहला हाफ़ है, तो फिल्म ब्लॉकबस्टर होती! मेरी समझ से परे है कि सेकंड हाफ की कहानी अलग क्यों रखी गई? कॉमेडी फ़िल्म के सेकेंड हाफ को धार्मिक फिल्म क्यों बना दिया गया.य एक अच्छी फ़िल्म को बरबाद क्यों किया गया.'

Apr 17, 2026 10:09 (IST)

Bhooth Bangla Paid Previews Box Office: अक्षय कुमार की भूत बंगला ने पेड प्रिव्यू से कमाए कितने करोड़

धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू में बम्पर कमाई करने के बाद से हर कोई चाहता है कि वो पेड प्रिव्यू के जरिये करोड़ों छाप ले. ऐसी ही हसरत लेकर अक्षय कुमार की भूत बंगला का पेड प्रीव्यू रखा गया. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक तीन करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई कर सकती है.

Apr 17, 2026 10:00 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: जानें reddit.com पर जनता को कैसी लगी अक्षय की भूत बंगला

Apr 17, 2026 09:48 (IST)

Bhooth Bangla Movie Review: पढ़ें NDTV का भूत बंगला का मूवी रिव्यू, जानें मिली कितना रेटिंग

Bhooth Bangla Review: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद लौटी है. एक साथ आने के लिए जॉनर भी चुना तो हॉरर कॉमेडी, जो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है. इन दोनों के साथ आने से उम्मीद जगी थी कि दोनों भूल भुलैया लेकर आए थे तो इस बार भी कुछ बड़ा करेंगे. आइए जानते हैं कैसी है फिल्म...

रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: भूत बंगला मूवी रिव्यू

Apr 17, 2026 09:43 (IST)

Bhoot Bangla Cast Fees Collection LIVE: राजपाल यादव को मिली इतनी फीस

9 करोड़ चेक बाउंस केस के चलते चर्चा में रहे एक्टर राजपाल यादव को फिल्म के लिए 1 से 1.5 करोड़ की फीस दी गई है. जबकि एक्टरू जीशू सेनगुप्ता को 1 करोड़ और वामिका गब्बी को 3 करोड़ रुपए मिले हैं. 

Apr 17, 2026 09:43 (IST)

Bhoot Bangla Cast Fees Collection LIVE: राजपाल यादव को मिली इतनी फीस

9 करोड़ चेक बाउंस केस के चलते चर्चा में रहे एक्टर राजपाल यादव को फिल्म के लिए 1 से 1.5 करोड़ की फीस दी गई है. जबकि एक्टरू जीशू सेनगुप्ता को 1 करोड़ और वामिका गब्बी को 3 करोड़ रुपए मिले हैं. 

Apr 17, 2026 09:41 (IST)

Bhoot Bangla Box Office Collection LIVE: परेश रावल ने ली है इतनी फीस

जाने माने एक्टर परेश रावल की भी भूत बंगला के लिए फीस कम है. उन्होंने केवल 2 करोड़ रुपए लिए हैं.  

Apr 17, 2026 09:39 (IST)

Bhoot Bangla Box Office Collection LIVE: तब्बू ने भूत बंगला के लिए कम की फीस

एक्ट्रेस तब्बू बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जो तकरीबन 3 से 4 करोड़ फीस लेती हैं. लेकिन भूत बंगला के लिए उन्होंने 2.5 करोड़ फीस ली है. 

Apr 17, 2026 09:36 (IST)

Bhoot Bangla Box Office Collection LIVE: भूत बंगला के लिए अक्षय कुमार ने वसूले इतने करोड़

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की फीस ली है. आमतौर पर बड़े स्टार्स इससे ज्यादा फीस लेते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अलग रणनीति अपनाई है. उन्होंने फिल्म के मुनाफे में 70 फीसदी हिस्सेदारी तय की है. यानी अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उनकी कमाई कई गुना बढ़ सकती है.

Apr 17, 2026 09:34 (IST)

Bhoot Bangla Box Office Collection LIVE: भूत बंगला ने पेड प्रीव्यू से कर ली इतनी कमाई

भूत बंगला 17 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुई है. जबकि 16 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू 9 बजे से शुरू हुए थे. इसके बावजूद कुछ ही घंटों में फिल्म ने करोड़ों की कमाई हासिल की. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, भूत बंगला ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि पहले दिन 11 करोड़ का कलेक्शन फिल्म हासिल कर सकती है. 

Apr 17, 2026 09:09 (IST)

Bhooth Bangla Review Live Updates: भूत बंगला की स्क्रीनिंग में नहीं दिखे अक्षय कुमार

भूत बंगला की स्क्रीनिंग हाल ही में रखी गई, जिसका वीडियो राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. हालांकि पूरी क्लिप में अक्षय कुमार नजर नहीं आए, जिसके बारे में यूजर बात कर रहे हैं.

Apr 17, 2026 08:09 (IST)

Bhooth Bangla Review Live Updates: फैंस का कहना है- तब्बू को स्क्रीन स्पेस दिया गया कम

कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म में तब्बू का स्क्रीन स्पेस बहुत कम है, जिसे और बढ़ाया जा सकता था. फिल्म हेरा-फेरी में अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी ने कमाल कर दिया था. यही कारण है कि फिल्म में दोनों से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री भी शानदार रही है. फिल्म में दोनों के रोमांस की झलकियां देखने को मिलेंगी. दर्शकों का कहना है कि दोनों की जोड़ी हर तरीके से कमाल लगी और वामिका को प्रपोज करने वाला सीन शानदार था. 

Apr 17, 2026 08:08 (IST)

Bhooth Bangla Review Live Updates: हेरा फेरी से हुई भूत बंगला की तुलना

अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आज रिलीज हो गई है. बीते दिन 16 मार्च की देर रात फिल्म का पेड-प्रीव्यू रखा गया था, जिसका असर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. फिल्म फैंस को इतनी पसंद आ गई है कि यूजर्स 'हेराफेरी' से फिल्म की तुलना कर रहे हैं. 

Apr 17, 2026 08:08 (IST)

Bhooth Bangla Review Live Updates: हेरा फेरी से हुई भूत बंगला की तुलना

अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आज रिलीज हो गई है. बीते दिन 16 मार्च की देर रात फिल्म का पेड-प्रीव्यू रखा गया था, जिसका असर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. फिल्म फैंस को इतनी पसंद आ गई है कि यूजर्स 'हेराफेरी' से फिल्म की तुलना कर रहे हैं. 

Apr 17, 2026 07:44 (IST)

Bhooth Bangla Review and Release Live Updates: एक्स यूजर ने बताया कैसी है भूत बंगला

एक्स यूजर ने X पर लिखा, “भूत बंगला एक नुकसान न पहुंचाने वाली एंटरटेनमेंट फिल्म है. पहला हाफ प्रियदर्शन के जाने-पहचाने अंदाज वाली कॉमेडी की याद दिलाता है, जिसमें कुछ बेहतरीन मजाकिया पल हैं और बाकी हिस्सा पुराने जोक्स से भरा है. दूसरा हाफ दिलचस्प हॉरर-फैंटेसी है. अक्षय, राजपाल और परेश ने बेहतरीन काम किया है.(3.5 स्टार/5)”

Apr 17, 2026 07:02 (IST)

Bhooth Bangla Movie LIVE Updates: ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक- 11-13 करोड़ की ओपनिंग करेगी भूत बंगला

ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने X पर एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा, “भूत बंगला का पहले दिन का कलेक्शन 11.50 करोड़ से ₹13.50 करोड़ के बीच रहेगा. जबकि इसमे पेड रिव्यू शामिल होंगे.  

Apr 17, 2026 07:00 (IST)

Bhoot Bangla Live Updates: भूत बंगला का बजट

10 अप्रैल के बाद एक हफ्ता भूत बंगला को पोस्टपोन किया गया था, जिसके बाद अब 17 मार्च को फिल्म दुनियाभर में रिलीज कर दी गई है. जबकि 16 मार्च रात 9 बजे से प्री रिलीज शोज शुरू हो गए हैं. फिल्म का बजट 120 करोड़ का बताया गया है. 

Apr 17, 2026 07:00 (IST)

Bhoot Bangla Live : भूत बंगला की कास्ट

अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Debate में मुद्दे से भटके Deepak Jha,BJP प्रवक्ता ने दिया करारा जवाब! | PM Modi