'तुम्हारी बेटी ऐसे कपड़े पहने तो?' रिवीलिंग ड्रेस देख डायरेक्टर पर भड़क गई थीं आशा पारेख, यूं की बोलती बंद

जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेड्डी' (Peddi) में उनके लुक के 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' की इन दिनों हर तरफ चर्चा है. हर तरफ इसकी आलोचना हुई, जिसके बाद अब पुराने दौर की एक्ट्रेसेस ने अपने दौर का किस्सा याद किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रिवीलिंग ड्रेस देख डायरेक्टर पर भड़क गई थीं आशा पारेख
नई दिल्ली:

जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेड्डी' (Peddi) में उनके लुक के 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' की इन दिनों हर तरफ चर्चा है.  फैंस इसकी आलोचना कर रहे हैं, इसमें बार-बार क्लोज-अप शॉट्स और ऐसे फ्रेमिंग के जरिए जाह्नवी कपूर के किरदार को एक 'ऑब्जेक्ट' (वस्तु) की तरह दिखाया गया है. इस बीच कई पुरानी एक्ट्रेस ने अपने दौर का किस्सा याद किया है और फैंस से शेयर किया है. अभिनेत्रियों ने उस दौर को याद किया है, जब ग्लैमर और सेंसुअलिटी के लिए बहुत ज्यादा अंग-प्रदर्शन की जरूरत नहीं पड़ती थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस आशा पारेख और जया बच्चन ने स्क्रीन पर महिलाओं को 'ऑब्जेक्ट' की तरह दिखाए जाने के बढ़ते चलन पर निराशा जताई.

आशा पारेख से शॉर्ट ड्रेस पहनने को कहा गया था 

आशा ने डेक्कन क्रॉनिकल से कहा, "मुझे याद है कि एक बार एक डायरेक्टर ने मुझसे एक डांस नंबर के लिए शॉर्ट ड्रेस पहनने को कहा था. मैंने उनकी आंखों में आंखें डालकर पूछा, 'क्या आप खुश होंगे अगर आपकी बेटी ऐसी ड्रेस पहने?' वह ड्रेस चुपचाप हटा दी गई. आज की हीरोइनें इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें खुद को 'ऑब्जेक्ट' की तरह दिखाने की जरूरत नहीं है. देखिए संजय लीला भंसाली अपनी हीरोइनों को कितनी खूबसूरती से पेश करते हैं. वे उनकी फिल्मों में कितनी सुंदर लगती हैं. उन्हीं हीरोइनों का इस्तेमाल दूसरे डायरेक्टर अलग तरह से उनका फायदा उठाने के लिए करते हैं."

यह भी पढ़ें- Jeevan Bheema Yojana: मौत का नाटक, करोड़ों का बीमा और हीरा माफिया... अरशद वारसी ला रहे डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर, जानें कब होगी रिलीज? 

जया बच्चन ने भी अपने करियर के दौरान मर्यादा बनाए रखने के बारे में बात की. उन्होंने पब्लिकेशन से कहा, "किसी ने कभी मेरे साथ हद पार करने की हिम्मत नहीं की." एक बुरे अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे साथ सिर्फ एक बार ऐसा बुरा अनुभव हुआ था, जब एक डायरेक्टर ने मुझे 'ऑब्जेक्ट' की तरह दिखाने की कोशिश की थी. मैंने उनके साथ दोबारा कभी काम नहीं किया." बताया जाता है कि जया मनोज कुमार की फिल्म 'शोर' की शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभव का जिक्र कर रही थीं, जिसमें उन्होंने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था.

इस चर्चा ने इस बात पर भी बहस छेड़ दी है कि क्या आज की अभिनेत्रियों को उन सीन के खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी चाहिए जो उन्हें असहज या 'ऑब्जेक्टिफाइंग' (वस्तु की तरह दिखाने वाले) लगते हैं. इस पर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा,  "जब तक कैमरा है, तब तक अजीब एंगल भी होंगे. बस खुद के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है."
 

Advertisement

यह भी पढ़ें- रामचरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी, हुआ तलाक, बोलीं- मेरी पहचान मेरे दर्द भरे अतीत से बनी थी

4 जून को रिलीज होने के बाद से ही 'पेद्दी' विवादों में घिरी हुई है. फैंस ने जाह्नवी कपूर के किरदार के अनावश्यक 'सेक्शुअलाइजेशन' (यौन रूप से दिखाने) के साथ-साथ राम चरण के किरदार से जुड़े कुछ डायलॉग और सीन पर आपत्ति जताई है. एक खास सीन, जिसमें कुछ दर्शकों को जबरदस्ती किस करने को प्यार के इजहार के तौर पर दिखाया गया लगा. उसकी भी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई.

Advertisement

इस मामले को लेकर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने माफी मांगी. उन्होंने X पर कहा कि विवादित सीन्स में बदलाव किए जाएंगे. उन्होंने फैंस से भी माफी मांगी जिनकी भावनाएं आहत हुई थीं. साथ ही यह भी कहा कि जाह्नवी को ऑब्जेक्टिफाई करने का कोई इरादा नहीं था.

Featured Video Of The Day
खामेनेई की अंतिम यात्रा में 2 करोड़ लोग!
Topics mentioned in this article
Peddi Controversy
Jahnvi Kapoor
Asha Parekh
Asha Parekh Newss
Asha Parekh Latest Photo