आशा भोसले की आवाज, लोकगीत की मिठास, 58 साल से Gen-Z के मम्मी-पापा का फेवरेट है अरुणा ईरानी का ये गाना

Asha Bhosle 58 Year Old Song: हिंदी फिल्मों और गानों आज भी खूब पसंद किया जाता है. गुजरे जमाने में लता मंगेशकर, आशा भोसले और मोहम्मद रफी जैसे सिंगर ने अपनी आवाज से हर किसी के दिल में जगह बनाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा भोसले की आवाज और अरुणा ईरानी का शानदार डांस
NDTV

हिंदी फिल्मों और गानों आज भी खूब पसंद किया जाता है. गुजरे जमाने में लता मंगेशकर, आशा भोसले और मोहम्मद रफी जैसे फनकारों ने अपनी आवाज से हर किसी के दिल में जगह बनाई. इन सिंगर्स के कुछ गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में एक खास जगह रखते हैं. कुछ गानों को तो रिक्रिएट भी कर दिया जाता है. पुराने क्लासिक गाने में एक नया तड़का लगाया और तैयार हो गया रीक्रिएटेड वर्जन. आज हम आशा भोसले के एक गाने से रूबरू करवाते वाले हैं.  58 साल पहले आई फिल्म ‘अनोखी रात' का एक गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. गाने का नाम है ‘मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो'. 

1968 का बना स्पेशल सॉन्ग

इसे आशा भोसले ने अपनी खास आवाज में गाया था और स्क्रीन पर अरुणा ईरानी ने ऐसी अदाएं दिखाईं कि गाना स्पेशल नंबर बन गया. यह गाना 1968 में रिलीज हुई फिल्म ‘अनोखी रात' का है. इसमें संजीव कुमार, जहीदा हुसैन और तरुण बोस जैसे कलाकार नजर आए थे. गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे और संगीत रोशन ने दिया था. खास बात यह है कि गाना पूरी तरह लोकगीत शैली पर आधारित था. इसमें गांव की भाषा और देसी फीलिंग को जगह दी गई थी, इसलिए यह आम दर्शकों को भी आसानी से समझ में आ गया. दिलचस्प बात यह है कि संगीतकार रोशन इस गाने की रिकॉर्डिंग पूरी होने से पहले ही दुनिया छोड़ गए. 

पत्नी ने संभाली जिम्मेदारी 

नवंबर 1967 में एक पार्टी के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया. उस वक्त फिल्म के कुछ गानों की धुनें तो बन चुकी थीं, लेकिन काम अधूरा रह गया था. इसके बाद रोशन की पत्नी इरा रोशन ने संगीत का काम संभाला. वह खुद संगीत को अच्छी तरह समझती थीं, इसलिए उन्होंने बाकी काम पूरा किया. फिल्म रिलीज होने के बाद यह गाना सुपरहिट हो गया. अरुणा ईरानी की डांस और आशा भोसले की आवाज ने इसे यादगार बना दिया. साल 2000 के आसपास इस गाने का रीमेक भी आया, जिसे दर्शकों ने फिर से पसंद किया. आज भी पुराने गानों की बात होती है तो ‘मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो' का नाम जरूर लिया जाता है.
ये भी पढ़ें; 19 साल पहले सनी देओल से हार गए थे इमरान हाशमी, अब ‘आवारापन 2' ने लिया बॉक्स ऑफिस का बदला

Featured Video Of The Day
BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी शांत नहीं हुए छात्र, पूछा- कब आएगा डिटेल्‍ड विज्ञापन?
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle
Aruna Irani
Roshan
Sanjeev Kumar
Classic Bollywood Music