जज था ये अरशद वारसी और वाइफ थी कंटेस्टेंट, दिल की बात निकलवाने के लिए पिलाई ड्रिंक, शादी को हो गए हैं 25 साल

अरशद वारसी और मारिया गोरेटी की लव स्टोरी बेहद क्यूट है. अरशद एक कॉम्पटीशन के जज थे और मारिया कंटेस्टेंट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अरशद वारसी ने 25 साल बाद की थी दोबारा शादी
नई दिल्ली:

पर्दे पर मजाकिया दिखने वाले अरशद वारसी असल जिंदगी में अपनी लव लाइफ को लेकर बेहद संजीदा है. शादी के इतने साल बाद भी अरशद अपनी पत्नी मारिया गोरेटी से बहुत प्यार करते हैं और उनकी बहुत इज्जत करते हैं. अरशद इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने धर्म से अलग धर्म की लड़की से शादी की और बखूबी निभाई भी. ये बात तो आप सभी जानते हैं कि अरशद मुस्लिम हैं और मारिया ईसाई हैं, लेकिन दोनों का कपल बेहद क्यूट है. चलिए वैलेंटाइंस वीक के इस मौके पर हम आपको अरशद और मारिया की क्यूट सी लव स्टोरी बताते हैं कि कैसे एक जज, एक कंटेस्टेंट पर अपना दिल दे बैठे थे और फिर बात शादी तक पहुंच गई.

डांस कॉम्पिटिशन जज करने गए थे अरशद 

ये बात उन दिनों की है जब अरशद डांस कोरियोग्राफी किया करते थे. मारिया और अरशद की मुलाकात 1991 में एक कॉलेज डांस कॉम्पिटीशन में हुई. वहां अरशद बतौर जज पहुंचे थे और मारिया कंटेस्टेंट थीं. राज शमानी को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि उनके एक दोस्त ने उनसे कहा था, कि कॉलेज में एक लड़की है जो कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा ले रही है उसकी स्माइल बहुत क्यूट है. कॉम्पटीशन की दौरान एक्टर की नजर मारिया पर पड़ गई और उन्होंने मारिया को उनका थिएटर ग्रुप ज्वाइन करने का ऑफर दिया लेकिन मारिया ने मना कर दिया.

ये भी पढ़ें- मुस्लिम और बेरोजगार कहकर लड़की के घरवालों ने कर दिया शादी से इनकार, ड्रिंक में बीयर मिला कर करवाया प्यार का इजहार

बीयर पीकर मारिया ने जाहिर किए जज्बात

इंटरव्यू में अरशद ने बताया कि ‘एक बार वो हमारा प्ले देखने आई और उसे हमारा प्ले अच्छा लगा, फिर वो हमारे ग्रुप में शामिल हो गई. मारिया ने मुझसे कभी कहा नहीं, लेकिन उसकी बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चलता था कि वो मुझसे प्यार करती है. जब मैंने उससे पूछा तो उसने मेरे मुंह पर साफ इनकार कर दिया. फिर हम एक शो के सिलसिले में दुबई गई वहां मैंने एक अच्छी कैथोलिक ड्रिंक बनाई और आधी बोतल पीकर ही मारिया ने सब जाहिर कर दिया. फिर हमने साथ वक्त बिताना शुरू किया और 14 फरवरी 1999 क्रिश्चियन रीति-रिवाज और इस्लाम के हिसाब से निकाह कर के शादी कर ली.' आपको बता दें कि अरशद और मारिया के दो बच्चे हैं बेटा जीक (2005) और बेटी जेने जो (2007).

Advertisement

25 साल बाद रिश्ते को दिया ऑफिशियल टच

वैलेंटाइन वीक में अरशद और मारिया की कहानी को एक नया ट्विस्ट भी मिला. करीब 25 साल तक साथ निभाने के बाद कपल ने अपनी शादी को ऑफिशियल तौर पर रजिस्टर कराया. सिल्वर एनिवर्सरी से पहले लिया गया फैसला बताता है कि उनके रिश्ते में आज भी वही कमिटमेंट और अपनापन बरकरार है.

ये भी पढ़ें- इस फ्लॉप फिल्म को करने का अरशद वारसी को आज तक है अफसोस, घर की छत के लिए किया काम, डायरेक्टर से बोलते थे- मुझे मार दो

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने मार गिराया F-35 Jet? Dhurandhar-2 ने मचाया धमाल |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article