विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2022

अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर को कुछ ऐसे मारा ताना, एक्ट्रेस बोलीं- यह अनिल कपूर की बेटी होने का नतीजा है

Arjun Kapoor and Sonam Kapoor: अर्जुन कपूर ने करण जौहर के शो में सोनम कपूर को कुछ कही ऐसी बात, बहन से यूं मिला करारा जवाब.

अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर को कुछ ऐसे मारा ताना, एक्ट्रेस बोलीं- यह अनिल कपूर की बेटी होने का नतीजा है
अर्जुन कपूर और सोनम कपूर आएंगे कॉफी विद करण सीजन 7 में
नई दिल्ली:

रक्षा बंधन के मौके पर ‘कॉफी विद करण सीजन 7' में बॉलीवुड के मशहूर बहन-भाई सोनम कपूर और अर्जुन कपूर नजर आएंगे. डिज्नी प्लस हॉटस्टार के शो में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर अपने बचपन से लेकर जवानी तक के मजेदार किस्से शेयर करेंगे. दिलचस्प यह है कि मॉम टू बी सोनम कपूर की इस चैट शो पर चौथी बार आएंगी. शो में जब सोनम कपूर आहूजा ने अपने भाई के 'डेटिंग लाइफ' के बारे में एक एक्सप्लोसिव बयान और कई अन्य लोगों के साथ खुलासा किया, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अर्जुन कपूर दुखी होकर कहते हैं, ‘ऐसा क्यों लगता है कि मुझे शो में सोनम के द्वारा ट्रोल होने के लिए बुलाया गया है.'

इस चैट शो के न्यू 'ट्रोलिंग' सेगमेंट में कुछ चीजें सामने आईं लेकिन इसकी हाइलाइट थी जब सोनम कपूर आहूजा ने अर्जुन कपूर से पूछा कि उनके बारे में सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात क्या है, उन्होंने कहा, ‘आप किसी और की तारीफ करने के लिए इंतजार नहीं करते, आप खुद ही अपनी तारीफ कर लेती हैं. क्या मैं अच्छा नहीं दिख रही हूं? क्या मैं इस ड्रेस में बहुत खूबसूरत नहीं लग रही हूं? मैं खूबसूरत दिख रही हूं.' इस पर सोनम कपूर आहूजा का सेवेज रिस्पॉन्स निश्चित रूप से आपको ROFL बना देगा, उन्होंने कहा, ‘यह अनिल कपूर की बेटी होने का नतीजा है.'

ऐसे में सेलिब्रिटी रिश्तेदारी की एक नयी साइड सामने लाते हुए, सोनम कपूर आहूजा और अर्जुन कपूर पूरी तरह से दर्शकों के सामने एक मज़ेदार, कैंडिड टॉम एंड जेरी डायनेमिक सामने लाते है जिससे दर्शक एंजॉय करने के साथ साथ प्यार भी करने वाले हैं. स्ट्रीम हॉटस्टार स्पेशल 'कॉफी विद करण सीजन 7 हर गुरुवार, शाम 7 बजे विशेष रूप से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आता है.

VIDEO: स्‍वतंत्रता दिवस पर कार्तिक आर्यन के साथ देखिए जय जवान, सिर्फ NDTV इंडिया पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
पत्नी से अलग होने की रूमर्स के बीच फरदीन खान ने बच्चों के साथ ना रहने पर की बात, बोले- यह आसान नहीं है...
अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर को कुछ ऐसे मारा ताना, एक्ट्रेस बोलीं- यह अनिल कपूर की बेटी होने का नतीजा है
मेट्रो में भजन-कीर्तन देख हैरान रह गईं पूजा भट्ट, बोलीं - इसकी इजाजत कैसे मिल सकती है
Next Article
मेट्रो में भजन-कीर्तन देख हैरान रह गईं पूजा भट्ट, बोलीं - इसकी इजाजत कैसे मिल सकती है
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com