अर्चना पूरन सिंह का 75 साल पुराना देहरादून वाला पुश्तैनी घर, हरे भरे खेतों से भरी अपनी जमीन, विंटेज फर्नीचर से लेकर दिखाया गार्डन 

अर्चना पूरन सिंह का देहरादून की हसीन वादियों में अपना 75 साल पुराना एक पुश्तैनी घर है, जिसमें प्राइवेट गार्डन से लेकर विंटेज फर्नीचर ही नहीं बल्कि एक खेतों से भरी जमीन भी शामिल है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अर्चना पूरन सिंह का 75 साल पुश्तैनी घर, हसीन वादियों में दिखता है खूबसूरत नजारा
नई दिल्ली:

अर्चना पूरन सिंह टीवी और हॉलीवुड में अपने खास अंदाज से फैंस का दिल जीत चुकी हैं. हालांकि उनकी पॉपुलैरिटी कपिल शर्मा के शो में हंसी से मिली और वह घर घर में पॉपुलर हो गईं. लेकिन फिल्मों और रियलिटी शोज के अलावा वह अपने यूट्यूब चैनल के लिए भी फेमस हैं, जिसमें वह सितारों के घरों की झलक और अपने परिवार के खास पलों को दिखाती हुईं नजर आती हैं. वहीं इसकी शुरुआत उन्होंने अपना 75 साल पुराना पुश्तैनी घर दिखाकर की थी, जिसमें एंटीक फर्नीचर से लेकर विंटेज गार्डन है. यहां तक कि उनके पापा का ऑफिस 50 साल पुराना है. जबकि एक्ट्रेस के पास खेतों से भरी एक जमीन भी देहरादून में है. 

75 साल पुराना पुश्तैनी घर

अर्चना पूरन सिंह के मडगांव वाले आलीशान घर को तो उनके व्लॉग में आपने देखा होगा. लेकिन मुंबई के अलावा उनकी देहरादून में भी एक घर है, जो कि पुश्तैनी है और 75 साल पुराना है. वहीं इस घर में उनके पापा का ऑफिस भी है, जो 50 साल पुराना है. इस घर की झलक उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में दिखाई और घर के आसपास हरियाली से भरे नजारों को भी दिखाया. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम, 5 गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत 

Advertisement

विंटेज है घर का हर कोना

अर्चना पूरन सिंह के घर का हर कोना विंटेज है, जिसके इंटिरियर से लेकर फर्नीचर में एंटीक झलक देखने को मिल जाएगी. वुडन फ्लोरिंग और क्लासिक लैंप से लिविंग रूम को सजाया गया है. इशके अलावा लकड़ी का डाइनिंग टेबल पुराने समय की याद दिलाता है. इसके अलावा एक खूबसूरत गार्डन भी है, जिसमें कई तरह के पौधे आपको देखने को मिलेंगे. इसके अलावा खेतों का एक हिस्सा अर्चना पूरन सिंह के नाम है, जिसकी झलक उन्होंने दिखाई. 

भाई भाभी रहते हैं पुश्तैनी घर में

अर्चना पूरन सिंह मुंबई के मडगांव में रहती हैं. लेकिन वह देहरादून अपने बचपन के घर में वेकेशन के लिए जाती रहती हैं. हालांकि उस घर में एक्ट्रेस के भाई भाभी रहते हैं, जिन्होंने सालों से इस घर को मेंटेन करके रखा हुआ है. देहरादून की हरियाली वादियों में यह पुश्तैनी घर पुराने जमाने की याद दिलाता है और फैंस भी इसे देखकर काफी खुश हैं.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- द वन के छठ गीत को सुन गदगद हुए फैंस, शारदा सिन्हा की आवाज ने किया इमोशनल, फैंस बोले- इसी के लिए फिल्म देखेंगे

Featured Video Of The Day
UP Weather News: यूपी में बारिश का कहर जारी, अब तक 10 लोगों की मौत | CM Yogi | Breaking News
Topics mentioned in this article
Archana Puran Singh
Archana Puran Singh Home
Kapil Sharma Show
Bollywood