ना धुरंधर ना बॉर्डर और ना ही जवान, सिनेमाघरों में 100 दिन हाउसफुल रही थी ये फिल्म, 85 लाख बजट में की नौ गुना कमाई

राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई रोमांटिक फिल्में भी कीं, लेकिन एक ऐसी फिल्म भी उनके करियर की रही, जिसने राजेश खन्ना की जिंदगी को बदल कर रख दिया और उन्हें रातों-रात स्टार बना डाला था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ना धुरंधर ना बॉर्डर और ना ही जवान, सिनेमाघरों में 100 दिन हाउसफुल रही थी ये फिल्म

Bollywood Movie Run In Theatres For 100 Days: राजेश खन्ना बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार में से एक रहे थे, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी. राजेश खन्ना अपने अलग स्टाइल के लिए जाने जाते थे, जिसे फैंस खूब पसंद किया करते थे. राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई रोमांटिक फिल्में भी कीं, लेकिन एक ऐसी फिल्म भी उनके करियर की रही, जिसने राजेश खन्ना की जिंदगी को बदल कर रख दिया और उन्हें रातों-रात स्टार बना डाला था. इस फिल्म का नाम आराधना है. 

ये भी पढ़ें: जब हिमेश रेशमिया को फोन कर सलमान खान सुनते थे ये गाना, हर नज्म में निकलते थे आंसू, याद आ जाती थीं ऐश्वर्या

100 दिनों तक सिनेमाघरों में लगातार चली फिल्म

1969 में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. आराधना ने इतिहास रच दिया क्योंकि यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बनी, जो सिनेमाघरों में लगातार 100 दिनों तक चली. तीन महीने से ज्यादा समय तक दर्शक इसे देखते रहे. आराधना की कहानी एक एयर फोर्स ऑफिसर की जिंदगी पर आधारित थी, जो भावुक और रोमांटिक थी. राजेश खन्ना ने एक पायलट और बाद में उनके बेटे का किरदार निभाया, जबकि शर्मिला टैगोर ने महिला की संवेदनशील भूमिका में कमाल किया. दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि दर्शकों का दिल जीत लिया. 

आराधना का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

आराधना में कई सुपरहिट गाने थे, जैसे "मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू", जिसने हर किसी के होठों पर जगह बना ली. सचिन देव बर्मन का संगीत और किशोर कुमार की आवाज ने फिल्म को और भी यादगार बनाया. आराधना ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इस फिल्म का बजट करीब 80 से 85 लाख रुपये था. और इसने सिनेमाघरों में 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

आराधना  ब्लॉकबस्टर साबित हुई और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. देशभर में यह फिल्म तीन साल तक चलती रही, खासकर दक्षिण भारत में. तेलुगु में इसका रीमेक भी बनाया गया, जो वहां भी बहुत हिट रहा. फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समेत कई सम्मान मिले. इस सफलता ने राजेश खन्ना के करियर को नई ऊंचाई दी. पहले वे एक अच्छे अभिनेता थे, लेकिन आराधना के बाद उन्हें "सुपरस्टार" का खिताब मिला. लोग उन्हें "काका" कहकर पुकारने लगे.

Featured Video Of The Day
Turkey F-16 Crash: तुर्की में बड़ा हादसा! F-16 जेट के परखच्चे उड़े, आखिर 6 मिनट में क्या हुआ?