अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का 32 करोड़ का अलीबाग का लग्जरी घर देखा है?  10 हजार स्क्वैयर फुट में है बना, देखें वीडियो

Anushka Sharma and Virat Kohli Alibaug luxury home Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अलीबाग विला डबल हाइट सीलींग, महंगी खिड़कियां और लग्जरी इंटिरियर से सजाया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का अलीबाग वाला घर
नई दिल्ली:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं. वह अपना ज्यादातर वक्त लंदन में परिवार के साथ बिताते हुए नजर आते हैं. लेकिन क्या आपने कपल के अलीबाग वाले वेकेशन होम को देखा है, जिसकी कीमत 32 करोड़ की है. वहीं यह 10 हजार स्क्वैयर फीट में बनाया गया है, जिसे महंगे और लग्जरी वाले इंटीरियल से सजाया गया है. हाल ही में गुड होम्स मैग्जीन ने कपल के अलीबाग वाले वेकेशन होम की झलक दिखाई है, जो वायरल हो रहा है.

10 हजार स्क्वैयर फुट में बना है अनुष्का-विराट का घर

आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वेकेशन होम को स्टीफन एंटोनी ओल्मेसडाहल ट्रूएन आर्किटेक्ट्स (SAOTA) ने डिजाइन किया था, जिसे फिलिप फूचे लीड कर रहे थे. 10 हजार स्क्वायर फुट में बने इस विला की कीमत जनवरी 2025 की मिंट रिपोर्ट के अनुसार 32 करोड़ रुपए बताई गई है. 

ये भी पढ़ें- 5 साल की हुईं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका कोहली, एक्ट्रेस ने बर्थडे विश करते हुए लिखा- मैं तुम्हें नहीं जानती 

Advertisement

विराट कोहली ने दिखाया अलीबाग वाला घर

जैसा कि हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है घर में बहुत सारी लग्जरी चीजें मौजूद हैं. वहीं शानदार सजावट, टेम्परेचर कंट्रोल वाला पूल, एक खास किचन, चार बाथरूम, एक जकूजी, बड़े बगीचे की झलक वीडियो में देखने को मिलती है. इसके साथ ही इटैलियन मार्बल, कच्चा ट्रैवर्टीन और टर्किश लाइमस्टोन पर भी फैंस की नजर पड़ती है. 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बारे में 

जैसा कि सब जानते हैं विराट कोहली इंडियन बैट्समैन हैं और अनुष्का शर्मा एक एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं. कपल ने 2013 में एक एड शूट के बाद डेटिंग शुरु की थी. वहीं 11 दिसंबर 2017 को कपल ने इटली में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. इसके बाद कपल 11 जनवरी 2021 में बेटी वामिका के पेरेंट्स बने. जबकि 15 फरवरी 2024 को अकाय के पेरेंट्स बने.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा को खाने में पसंद है ये चीज, जिसका नाम सुनते ही अमिताभ बच्चन ने सिकोड़ी नाक, बोले- आप कैसे खा...

Featured Video Of The Day
उपचुनाव में टिकट कटने से नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
Topics mentioned in this article
 virat Kohli
Anushka Sharma
Anushka Sharma Vacation Home