जब अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़,  रोने लगी थीं एक्ट्रेस, वजह जानकर होंगे हैरान 

अमरीश पुरी और स्मिता पाटिल की जोड़ी भी भारतीय सिनेमा की यादगार जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों कलाकारों ने अपने करियर में कुल 16 फिल्मों में साथ काम किया.उनकी पहली फिल्म 'निशांत' थी और आखिरी बार दोनों साथ में 'वारिस' फिल्म में साथ नजर आए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़
नई दिल्ली:

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्हें आज भी उनकी दमदार कहानी और शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है. ऐसी ही एक फिल्म थी 'भूमिका', जिसमें दिग्गज कलाकार स्मिता पाटिल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सालों बाद काफी चर्चा में है, जिसमें अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को असली में थप्पड़ मार दिया था. इस घटना का खुलासा खुद अमरीश पुरी ने एक पुराने टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' में किया था. उन्होंने बताया, ''फिल्म के एक सीन में मुझे स्मिता पाटिल को बाहर जाने से रोकना था. इस दौरान मुझे गुस्से में आकर उन्हें थप्पड़ मारना था. निर्देशक श्याम बेनेगल चाहते थे कि यह पूरी तरह वास्तविक लगे.''

अमरीश पुरी ने आगे कहा, ''शूटिंग शुरू होने से पहले मेरे मन में एक विचार आया. मैंने श्याम बेनेगल से पूछा कि क्या मैं इस सीन में सचमुच स्मिता पाटिल को थप्पड़ मार सकता हूं, ताकि सीन में दिखाई देने वाली प्रतिक्रिया पूरी तरह स्वाभाविक लगे. मेरा ये सुझाव उन्हें पसंद आया और उन्होंने तुरंत इसकी अनुमति दे दी.'' इसके बाद जब कैमरा चल रहा था और सीन की शूटिंग शुरू हुई, तब अमरीश पुरी ने अचानक स्मिता पाटिल को सच में थप्पड़ मार दिया, क्योंकि स्मिता को इस बारे में पहले से कुछ नहीं बताया गया था, इसलिए उनके चेहरे पर जो एक्सप्रेशन आए, वे पूरी तरह वास्तविक थे.

यह भी पढ़ें: तलाक का दर्द, अनुपम खेर से प्यार, कैंसर से जंग और फिर शानदार वापसी, किरण खेर की जिंदगी के 5 बड़े मोड़

अमरीश पुरी ने कहा कि दर्शक फिल्म में उस सीन को देखकर आसानी से समझ सकते हैं कि स्मिता की प्रतिक्रिया कितनी स्वाभाविक थी. फिल्म 'भूमिका' का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था. इस फिल्म में स्मिता पाटिल और अमरीश पुरी के अलावा अमोल पालेकर, अनंत नाग और नसीरुद्दीन शाह भी अहम रोल में नजर आए थे. यह फिल्म मशहूर मराठी अभिनेत्री हंसा वाडकर की आत्मकथा 'सांगटे आइका' से प्रेरित थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की फिल्म ने राजामौली की RRR को छोड़ा पीछे, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म

अमरीश पुरी और स्मिता पाटिल की जोड़ी भी भारतीय सिनेमा की यादगार जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों कलाकारों ने अपने करियर में कुल 16 फिल्मों में साथ काम किया.उनकी पहली फिल्म 'निशांत' थी और आखिरी बार दोनों साथ में 'वारिस' फिल्म में साथ नजर आए थे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Diplomacy का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक!; PM Modi ने बताया कैसे भारत ने समय रहते दुनिया को चौंकाया
Topics mentioned in this article
Amrish Puri
Amrish Puri Bollywood
Bhumika
Bollywood
Entertainment