अमिताभ-रेखा की लव केमिस्ट्री, लता-किशोर की जादुई आवाज, 45 साल बाद भी दिलों पर राज करता है ये गाना

साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला में एक ऐसा गाना आया, जिसके लिए पहले जावेद अख्तर ने मना कर दिया था. लेकिन रिलीज के बाद गाना कुछ ऐसा छाया कि 45 साल बाद भी लोग इसके दीवाने हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गीतकार ने लिखने से किया था मना, गाना बना तो लोगों के दिलों पर किया राज
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में आपको हर मूड के हिसाब से गाना मिल जाएगा, जिसमें रोमांटिक गानों को फेहरिस्त को बहुत लंबी है. इन फिल्मों में कई ऐसे रोमांटिक गीत हुए हैं जो समय के साथ पुराने नही हुए हैं. बल्कि आने वाले समय और हर पीढ़ी की ये पसंद बन गए. आज हम आपको एक ऐसे ही रोमांटिक गाने का अनसुना किस्सा बताएंगे जो 45 साल बाद भी लोगों के रोमांटिक प्लेलिस्ट में शामिल है. 1981 में आई फिल्म सिलसिला का गाना ' देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए' जो अपने संगीत और बोलों की वजह से लोगों की पसंद बना हुआ है. 

जावेद अख्तर ने गाने को लिखने से कर दिया था मना

इस सदाबहार गाने से जुड़ा एक किस्सा है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा. जावेद अख्तर ने भी नहीं सोचा होगा कि वो जिस गीत को लिखने से मना कर रहे हैं, वो एक समय पर उनके करियर के सबसे पसंदीदा गीतो में से एक होगा. फिल्म सिलसिले में रेखा और अमिताभ लीड रोल में थे. यश चोपड़ा चाहते थे कि इसके लिए एक खास रोमांटिक गाना लिखा जाए, जिसके लिए वो पहले साहिर लुधियानवी से मिले. लेकिन बात नहीं बन पाई.

इसके बाद यश चोपड़ा ने जावेद अख्तर से गाना लिखने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. आखिरकार वो माने और उन्होंने इस गीत के बोल लिखे. 

ये भी पढ़ें: एसडी बर्मन का वो गाना, जिसकी धुन पर बने 6 हिट गाने, लता से किशोर कुमार तक ने दी आवाज, 34 साल तक चलता रहा जादू

Advertisement

किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज का जादू

'देखा एक ख्वाब' गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे, इसके बाद इसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज से कुछ इस तरह से सजाया कि ये गाना सदाबहार बना गया. इस गाने का संगीत शिव-हरि ने तैयार किया था. देखते ही देखते ये गाना सुपरहिट हो गया. दर्शकों ने इस गाने को खूब पसंद किया. आज भी जब 80's का ये गाना पुराना नहीं हुआ है. जब भी बात स्लो म्यूजिक के साथ दिल को छू लेने वाले गानों की होगी तो ये गाना उस लिस्ट में जरूर शामिल होगा.

अमिताभ-रेखा की केमिस्ट्री 

देखा एक ख्वाब गाने में अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री देखने को मिली, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई. पहाड़ों के बीच इस गाने को शूट किया गया था. गाने के बोल, संगीत और गायकों की आवाज ने इस गाने में एक ऐसी जान डाली, कि रिलीज के 45 साल बाद भी इस गाने में अपनी बादशाहत कायम कर रखी है. अमिताभ और रेखा के करियर में कई ऐसे रोमांटिक गाने हैं जो लोगों को आज भी उतने ही पसंद हैं, जितने उस समय पसंद किए गए थे, जब ये रिलीज हुए थे. 

Featured Video Of The Day
CSJMU का बड़ा फैसला: अब 3 साल की LLB पूरी करने के लिए मिलेंगे 6 साल
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Silsila Movie Songs
Amitabh Bachchan Film
Rekha