47 साल पुराना अमिताभ का वो बारिश वाला गाना, शूटिंग से अनजान थी मौसमी चटर्जी, लता-किशोर की आवाज ने बनाया सुपरहिट

अमिताभ बच्चन का एक गाना ऐसा है, जो रियल रेन यानी असली बारिश के दौरान शूट किया गया था. इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी नजर आई थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असली बारिश में शूट हुआ था अमिताभ बच्चन का ये गाना

बॉलीवुड में हर मूड के लिए गाने बने हैं. कोई प्यार में पड़ा हो तो उसके लिए गाने, दिल टूट जाए तो उसके लिए, परिवार के साथ, परिवार से अलगाव, सावन से लेकर जून की तपती दोपहरी तक हर सिचुएशन और मौसम के लिए बॉलीवुड का कोई ना कोई गाना जरूर हैं. बारिश के लिए भी गई गाने बने हैं. हालांकि ज्यादातर फिल्मों में बारिश का सीन आर्टिफिशियल रेन में शूट किया जाता है. लेकिन अमिताभ बच्चन का एक गाना ऐसा है, जो रियल रेन यानी असली बारिश के दौरान शूट किया गया था. इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी नजर आई थीं.

कौन सा है वो सुपरहिट गाना

हम बात कर रहे हैं 47 साल पहले आई फिल्म 'मंजिल' के गाने 'रिमझिम गिरे सावन' की. अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी की ये फिल्म 1979 में रिलीज हुआ था. ये गाना उस वक्त भी सुपरहिट रहा और आज भी सुना जाता है. फिल्म बासु चटर्जी ने डायरेक्ट किया था और आरडी बर्मन इसके म्यूजिक डायरेक्टर थे. गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी और योगेश ने इसके बोल लिखे थे. बारिश का ये गाना आज भी बरसात के मौसम में सुनना लोग पसंद करते हैं. संगीत के कद्रदानों के लिए ये गाना अमर है.

असली बारिश में फिल्माया गया गाना

कल्ट क्लासिक सॉन्ग 'रिमझिम गिरे सावन' मुंबई के मरीन ड्राइव पर असली बारिश के दौरान शूट किया गया था. दरअसल, फिल्ममेकर चाहते थे कि बारिश में बना ये गाना एकदम असली लगे, इसलिए उन्होंने बिना किसी परमीशन के असली बारिश में बिल्कुल नेचुरल तरीके से उस सीन को शूट किया. खास बात ये भी है कि इस गाने में कोई डांस शामिल नहीं था. अमिताभ और मौसमी चटर्जी बस एक दूसरे का हाथ थामे मुंबई की सड़कों पर बारिश में घूमने और मस्ती करते नजर आते हैं.

एक बार मौसमी चटर्जी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पता ही नहीं चला कि शूटिंग कब शुरू हो गई थी. एक्ट्रेस ने कहा, "बस हम काफी देर तक चलते रहे और बारिश में भीगते रहे. हमें पता ही नहीं चला कि इसकी शूटिंग हो रही थी." उन्होंने ने यह भी बताया था कि बारिश के चलते उनका काजल बह गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' लिखने वाला वो गीतकार, जिसने लिखे 125 फिल्मों के लिए गीत, 44 साल बाद भी शब्दों का जादू बरकरार

यूट्यूब पर इस गाने को 1 करोड़ 80 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. आज भी ये गाना सुनना लोग पसंद करते हैं और इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल चुका है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
TMC के दफ्तर पर बागियों का कब्जा! ग्राउंड रिपोर्ट से जानें मामला
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Moushumi Chatterjee
Bollywood