लड़की पर नहीं, शराब की बोतल पर लिखा गया था अक्षय-रवीना का 32 साल पुराना गाना, डायरेक्टर ने बताया था चीप, बना डांस फ्लोर का एंथम

‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ गाना देखने पर ऐसा लगता है कि ये किसी लड़की पर लिखा गया है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये गाना शराब की बोतल पर लिखा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शराब की बोतल पर लिखा गया था अक्षय - रवीना का गाना
नई दिल्ली:

90 के दशक का मशहूर गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' को फिल्म ‘मशीन' में रीमेक किया गया है, जिसमें मुस्तफा बर्मावाला और कियारा आडवाणी ने अक्षय कुमार और रवीना टंडन की भूमिकाएं निभाई हैं. लोगों को आज भी थिरकने पर मजबूर करने वाला 90 के दशक का ये गाना आज भी एवरग्रीन है. इसकी पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है. इस गाने से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं, जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे. ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गाना देखने पर ऐसा लगता है कि ये किसी लड़की पर लिखा गया है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये गाना शराब की बोतल पर लिखा गया है.

डायरेक्टर ने खुद बताया दिया था गाने को ‘चीप'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहरा फिल्म का गाना तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय को पसंद नहीं आया था. वह पहले इस गाने को फिल्म में शामिल नहीं करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि ये गाना बहुत चीप लग रहा है. डायरेक्टर राजीव राय के करीबी शब्बीर बॉक्सवाला ने एक पुराने इंटरव्यू में ये कहा था कि जब गीतकार आनंद बक्शी ने इस गाने के बोल राजीव राय को सुनाए थे तो उन्होंने इसे चीप बताया था. जिसके बाद आनंद बक्शी ने कहा कि ये गाना उन्होंने किसी लड़की पर नहीं बल्कि शराब की बोतल पर लिखा है. बाद में राजीव ने इस गाने को फिल्म में शामिल किया.

यह भी पढ़ें-  सुनील पाल का दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए ठुकराया 25 लाख रुपये का ऑफर, समय रैना का यूं आया रिएक्शन

दिलचस्प है शूटिंग की कहानी

इस गाने को मुंबई के फिल्मालय स्टूडियो के एक सेट पर हुआ था. इसकी शूटिंग काफी सीक्रेट तरीके से की गई थी. केवल गाने से जुड़े लोग और कलाकार ही सेट पर जा सकते थे, बाकी किसी को सेट पर जाने की इजाजत नहीं थी. फिल्म का म्यूजिक वीजू शाह ने दिया था. उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने गाने को अपनी आवाज दी थी. इस गाने को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवार्ड भी मिला था. कहा जाता है कि ये गाना नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली दम मस्त कलंदर मस्त मस्त से इंस्पायर्ड था.

Advertisement

यह भी पढ़ें- क्या प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की राहें हो गई हैं जुदा, कपल ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Advertisement

फिल्म के कई गाने हुए सुपरहिट

मोहरा फिल्म का केवल ये गाना ही नहीं बल्कि कई गाना सुपरहिट रहा था. टिप-टिप बरसा बानी, ना कजरे की धार और ऐ काश कहीं ऐसा होता गाना भी खूब पॉपुलर हुए थे और आज भी यादगार है. 

Featured Video Of The Day
गुजरात में आफित की बारिश: जूनागढ़ में बह गया नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा, सूरत में तो पुल के ऊपर से बही ताप्ती
Topics mentioned in this article
Tu Cheez Badi Hai Mast Mast
Raveena Akhsay
Tu Cheez Badi Hai Mast Dance Video
Tu Cheez Badi Hai Mast Mast Song