घिस-घिस कर चमकी अक्षरा सिंह की किस्मत, हिंदी सिनमा में नया नहीं है भोजपुरिया तड़का

एक्ट्रेस से सिंगर बनीं भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन अक्षरा सिंह का सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू चर्चा में है. भोजपुरी फिल्मों से बॉलीवुड फिल्म स्त्री-2 से डेब्यू करने वाल एक्टर सिंगर पवन सिंह पहले ही अपना लोहा मनवा चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अक्षरा सिंह बॉलीवुड डेब्यू
Screengrab

Akshara Singh: भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन अक्षरा सिंह फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ आयटम नंबर 'घिस-घिस-घिस' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में 'घिस-घिस-घिस' आयटम सांग में अक्षरा सिंह के मूव को खूब पंसद किया जा रहा है. गाने में एक और अक्षय ने जहां भोजपुरी फिल्मों के सिग्नेचर स्टेप को कॉपी करके दर्शकों को दीवाना बनाया, दूसरी ओर अक्षरा के लटके-झटके ने उन्हें झूमने को मजबूर कर दिया हैं. 

भोजपुरी फिल्मों में करियर के रसातल में चल रही अक्षरा सिंह ने फिल्म 'वेकलम टू जंगल' में अक्षय कुमार के साथ मिले मौके को अच्छी तरह भुनाया. इस गाने ने उनके डूबते करियर को बड़ा सहारा दिया है. अक्षरा सिंह सिंह से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ और मोनालिसा भी बॉलीवुड फिल्मों में आयटम नंबर कर चुकी है, लेकिन अक्षरा जैसी सफलता नहीं मिली

ये भी पढ़ें-एक फिल्म ने बदली 7-7 सितारों की किस्मत, मूवी ब्लॉकबस्टर हुई तो कहलाए बॉलीवुड के धुरंधर

आयटम सांग से फिर से लौट आया अक्षरा का स्टारडम

भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन दोनों के बीच हुए अफेयर और फिर ब्रेक अप का सबसे अधिक असर अक्षरा सिंह के करियर को लगा. अक्षरा केवल पवन सिंह की फिल्मों से ही दूर नहीं हुईं, बल्कि भोजपुरी फिल्मों से भी दूर हो गई. अक्षरा एक्टिंग छोड़ सिंगिग करने लगी, थोड़ी सफलता भी मिली, लेकिन इस आयटम सांग से फिर से उनका स्टारडम लौट आया है. 

घिस-घिस-घिस आयटम सांग का एक दृश्य
Photo Credit: Screengrab

देखते ही बनता है बॉलीवुड फिल्मों में पवन सिंह का क्रेज

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह से पहले भी कई भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेसेज बॉलीवुड में किस्मत आजमा चुकी है. इनमें संभावना सेठ और मोनालिसा प्रमुख हैं, लेकिन भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार कहलाने वाले अभिनेता पवन सिंह का स्टारडम आज भी सबसे कहीं बड़ा है. फिल्म 'स्त्री-2' में उनके गाए आयटम नंबर 'आई नहीं' ब्लॉकबस्टर रही, जिसके बाद से बॉलीवुड फिल्मों में उनका क्रेज देखते ही बनता है. 

ये भी पढ़ें-90 के दशक की वो दबंग एक्ट्रेस, जिसकी खूबसूरती से अधिक उसके मारपीट के किस्से मशहूर हैं!

बॉलीवुड फिल्मों में भोजपुरी गानों को क्रेज पहले भी खूब रहा है. रिलीज को तैयार धमाल-4 में भी एक पुराने भोजपुरी गीत को रीक्रिएट किया गया है. धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म धमाल-4 में 50 साल पुराने कैरिबियन-भोजपुरी फिल्मों को रीक्रिएट किया गया है, जिसे भोजपुरी फिल्मों के एक और उभरते सिंगर नील कमल सिंह ने गाया है. 

ये भी पढ़ें-पड़ताल: अलका याज्ञनिक को क्या हुआ है? सहारे के बिना नहीं चल पा रहीं सिंगर, क्यों दो सालों से हैं लोगों से दूर!

Advertisement

बॉलीवुड फिल्मों को लग चुकी है भोजपुरी तड़के की आदत 

गौरतलब है पहले भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और एक्ट्रेसेस को मौका देने में बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक गुरेज करते थे, लेकिन पवन सिंह के 'आई नहीं' गाने को मिली अपार सफलता ने बॉलीवुड को भोजपुरी तड़के की आदत सी लगा दी है, जिसे हालिया रिलीज फिल्म 'वेलकम टू जंगल' के घिस-घिस-घिस गाने से समझा जा सकता है और धमाल-4 का 'फुलौरी बिना चटनी' गाना बॉलीवुड फिल्मों में भोजपुरी तड़के का भविष्य बता रहा है. 

Advertisement

वैसे तो बॉलीवुड में भोजपुरी तड़के का इतिहास बहुत पुराना है, जिसकी शुरूआत साल 1930 में रिलीज हुई बॉलीवुड की दूसरी बोलती फिल्म 'इंद्रसभा' से हुई. इस फिल्म में कुल 72 गानें पिराए गए थे, जिसमें से 2 गाने भोजपुरी के थे. एक वक्त वह भी आया था जब भोजपुरी फिल्मों में बॉलीवुड के महानायक भी एक्टिंग करते देखे गए. बिग बी ने अब तक दो भोजपुरी में काम किया है और दोनों फिल्मों के नाम 'गंगा' और 'गंगा देवी' है. 

ये भी पढ़ें-बंटवारा-1947: सनी पाजी फिर पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन निराश होंगे हार्डकोर फैंस, जानिए किरदार और कहानी?

Featured Video Of The Day
नए आधार ऐप के जरिए घर बैठे होंगे ये काम, अब नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार!
Topics mentioned in this article
Akshara Singh
Bhojpuri Cinema
Bollywood Debut
Hindi Cinema
Item Song