गुजरात पर बनी फिल्म, साउथ में शूट हुआ बारिश का गाना, 19 साल बाद भी एआर रहमान का म्यूजिक और श्रेया घोषाल की आवाज का नहीं तोड़

19 साल पहले आया बारिश का ये गाना आज भी लोगों के बीच बनाए है अपनी पहचान. श्रेया घोषाल की आवाज, एआर रहमान का म्यूजिक और गुलजार के शब्दों ने इस गाने को बना दिया अमर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
19 सालों बाद भी बारिश देखते ही लोगों की जुबान पर आता है ये गाना
नई दिल्ली:

सावन यानि की बारिश और इसके साथ ही बारिश वाले वो गीत याद आ जाते हैं जो इस मौसम में आपके मूड को बेहतर बना देते हैं. बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जो बारिश में शूट किए गए हैं. जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश में गानों को शूट करना कोई आसान काम नहीं होता है. आज हम आपको बारिश में शूट किए गए एक ऐसे ही गाने के बारे में बताएंगे जिसको शूट करने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. 

गुरू फिल्म का गाना बरसों रे मेघा 

साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक की फिल्म गुरू सुपरहिट हुई थी. फिल्म की कहानी और एकटर्स की अदाकारी को भी लोगों ने खूब पसंद किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के गाने 'बरसों से मेघा-मेघा' को शूट करने के लिए फिल्म के क्रू को काफी मेहनत करनी पड़ी थी. झरनों, नदियों और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच फिल्माए गए इस गाने ने तो इसकी पहचान दी ही थी. ऐश्वर्या की नटखट और चंचल अदाओं के लिए ये गाना आज भी याद किया जाता है. हालांकि इस गाने को फिल्माना कोई आसान काम नहीं था. 

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय का वो गाना, 16 साल पहले बन गया था प्रेमियों की पहली पसंद, हर कॉलर ट्यून पर सुनाई देती थी लता-उदित की आवाज

गाने के लिए बदलनी पड़ी थी लोकेशन 

गुरू फिल्म में गुजरात के शहर की कहानी दिखाई गई है. लेकिन इस गाने को शूट करने के लिए मेकर्स को बारिश वाली जगह चाहिए थी. जिसके लिए टीम ने कुछ ऐसी लोकेशन खोज निकाली जहां पर बारिश होती है. जिसमें बादामी और मेलकोट (दोनों कर्नाटक में ), साथ ही चेन्नई , पोलाची , तमिलनाडु के चेट्टिनाड क्षेत्र और केरल के अथिरप्पिल्ली फाइनल हुए. इन जगहों पर ही फिल्म का ये गीत शूट किया गया. 

Advertisement

इस गाने को शूट करते समय इस बात का ध्यान रखा गया कि इसमें नारियल के पेड़ न दिखाई दें. क्योंकि फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनाई गई थी. 

एआर रहमान का म्यूजिक और श्रेया घोषाल की आवाज

इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया था. गाने के बोल गुलजार ने लिखे, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया. श्रेया घोषाल की गायकी और एआर रहमान की धुन के इस गाने को एक अलग ही रंग मे रंग दिया. जिसकी वजह है कि आज भी बारिश होते ही ये गाना सबसे पहने जुबान पर आता है. 19 साल बाद भी इस गाने को हर बारिश के मौसम में गुनगुना ही लेते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
गाजीपुर में सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी, बोले- 'पाप का पर्दा उठा'
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Aishwarya Rai
Guru Movie Songs