पाकिस्तान की वजह से टूटा था आदित्य धर का सपना, पत्नी यामी गौतम के साथ यूं मिलकर पूरा किया अधूरा ख्वाब

धुरंधर से सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म डायरेक्टर Aditya Dhar रातों रात स्टार बन गए हैं. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. आदित्य  धुरंधर से पहले भी कई फिल्में बना चुके हैं. उन्होंने Uri: The Surgical Strike से ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पाकिस्तान की वजह से टूटा था आदित्य धर का सपना
नई दिल्ली:

धुरंधर से सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म डायरेक्टर Aditya Dhar रातों रात स्टार बन गए हैं. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. आदित्य  धुरंधर से पहले भी कई फिल्में बना चुके हैं. उन्होंने Uri: The Surgical Strike से ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था. कम ही लोगों को पता होगा कि वह एक समय  में पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan और Katrina Kaif के साथ ‘रात बाकी' नाम की फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे. हालांकि, 2016 में हुए Uri Attack  के बाद उनका यह सपना पूरा ना हो सका. पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन के कारण उनका प्रोजेक्ट बंद हो गया.

2016 में शुरू होने वाली थी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रात बाकी' एक बड़े बजट की रोमांटिक फिल्म थी, जिसे Dharma Productions प्रोड्यूस कर रहा था. फिल्म की शूटिंग 2016 के अंत तक शुरू होने वाली थी और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं.

उरी हमले के बाद बदला माहौल
सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया और भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लगा दी गई. इसका सीधा असर ‘रात बाकी' पर पड़ा और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. फिल्म स्कॉलर Yasir Usman ने एक लेख में लिखा कि यह घटना आदित्य धर के करियर के बड़े मौके को शुरू होने से पहले ही खत्म कर गई.

‘रात बाकी' बनी ‘धूम धाम'
बाद में यही कहानी नए रूप में Dhoom Dhaam के तौर पर बनी, जिसमें Yami Gautam और Pratik Gandhi लीड रोल में नजर आए. इस फिल्म को आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया, जबकि निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया.

Advertisement

‘धुरंधर 2' रिलीज के लिए तैयार
आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर काफी चर्चा है. फिल्म में Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इससे पहले देशभर में इसके पेड प्रीव्यू भी आयोजित किए जाएंगे.

बता दें कि पहली फिल्म की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 

26 साल के हुए माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने, जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने शेयर किया खास वीडियो, लिखा- अब तुम एक नौजवान हो

10 की उम्र में छूटा स्कूल, 14 में अधेड़ आदमी से शादी, बनी नौकरानी, 18 साल में 450 फिल्मों में काम, 35 की उम्र में गुमनाम मौत, होटल में मिली लाश

हेमा मालिनी के बाद, बेटी ईशा देओल का फूटा गुस्सा, ऑस्कर स्टेज पर धर्मेंद्र को याद न किए जाने पर बोलीं- पापा को इससे फर्क नहीं पड़ेगा

Featured Video Of The Day
Diplomacy का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक!; PM Modi ने बताया कैसे भारत ने समय रहते दुनिया को चौंकाया
Topics mentioned in this article
Aditya Dhar Fact
Aditya Dhar Facts In Hindi
Raat Baaki
Raat Baaki Movie Name
Aditya Dhar And Yami Gautam