विज्ञापन

भिखारी ने इमरान हाशमी के हिट सॉन्ग झलक दिखला जा पर किया ऐसा डांस, एनर्जी और मूव्स देख होंगे हैरान

इस वीडियो में भिखारी के क्रिएटिव डांस स्टेप्स के साथ-साथ एनर्जी भी देखने लायक है. उसने न सिर्फ गाने के बीट्स के साथ कदम मिलाए, बल्कि अपने स्टेप्स और एक्सप्रेशन से पूरी वीडियो में जान डाल दी.

भिखारी ने इमरान हाशमी के हिट सॉन्ग झलक दिखला जा पर किया ऐसा डांस, एनर्जी और मूव्स देख होंगे हैरान
झलक दिखला जा पर भिखारी का जबरदस्त डांस!
नई दिल्ली:

किसी ने बहुत खूब कहा है कि हुनर किसी मंच का मोहताज नहीं होता. इसका जीता-जागता उदाहरण एक हालिया वायरल वीडियो है. इसमें एक भिखारी हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी के सुपरहिट गाने 'झलक दिख लाजा' पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहा है. यूजर्स सोशल मीडिया पर इस भिखारी का जमकर हौसला बढ़ा रहे हैं.  उनका कहना है कि यह जीवन का एक बड़ा सबक है. भिखारी ने दिखाया कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, अगर आप अपने जुनून के साथ ईमानदार हैं, तो लोग आपको पहचानेंगे और सराहेंगे.

जबरदस्त एनर्जी और स्टाइल

इस वीडियो में भिखारी के क्रिएटिव डांस स्टेप्स के साथ-साथ एनर्जी भी देखने लायक है. उसने न सिर्फ गाने के बीट्स के साथ कदम मिलाए, बल्कि अपने स्टेप्स और एक्सप्रेशन से पूरी वीडियो में जान डाल दी. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये भिखारी किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं! यह वीडियो साबित करता है कि सोशल मीडिया पर कभी-कभी सबसे साधारण लोग भी स्टार बन सकते हैं. भिखारी ने 'झलक दिख लाजा' के गाने पर डांस करके न सिर्फ अपने हुनर का परिचय दिया, बल्कि यूजर्स को प्रेरित भी किया है. 

लोगों ने की जमकर तारीफ 

इस वीडियो को free_boys_help नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने शेयर किया है. अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. इस बीच कुछ यूजर्स ने कमेंट करके भिखारी की हौसलाअफजाई भी की है. एक यूजर ने लिखा, "ये पक्का पिछले जन्म में हीरो रहा होगा."जबकि कुछ ने टैलेंट की कदर न होने पर तंज भी कसे. एक यूजर ने लिखा कि हुनर सड़कों पर तमाशा करता है, और किस्मत महलों में राज करती.  इस पेज पर कई ऐसे वीडियो शेयर किए गए हैं. कुछ फैंस ने इसे एआई  बताया है. इसके बावजूद लोग इस वीडियो एंजॉय कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beggar Dance, Viral Video, Beggar Dance On Jhalak Dikhla Ja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com