90 के दशक की वो दबंग एक्ट्रेस, जिसकी खूबसूरती से अधिक उसके मारपीट के किस्से मशहूर हैं!

साल 1985 में यश चोपड़ा फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'फासले' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस का बॉलीवुड करियर अस्सी और नब्बे के दशक में टॉप पर था. इंडस्ट्री की बेहद खूबसरत हीरोइन में शुमार एक्ट्रेस की गिनती उस समय की प्रमुख अभिनेत्रियों में होती थीं

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बॉलीवुड की गुस्सैल एक्ट्रेस

Farah Naaz: 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस फराह नाज आज लाइम लाइट से दूर हैं. साल 2015 में आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'दो चेहरे' में नजर आईं 57 वर्षीय फराह की खूबसूरती हर किसी को रश्क था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फराह का पूरा फिल्मी करियर मारपीट, गाली-गलौज और झगड़ों से भरा हुआ है. बॉलीवुड में शॉर्प टेंपर्ड एक्ट्रेस के रूप में कुख्यात रहीं फराह नाज बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन हैं.

एक्ट्रेस फराह नाज के गुस्से के किस्से आज भी बॉलीवुड के गलियारों में चटकारे लगाकर सुने जाते हैं. इसमें सबसे अधिक चर्चा एक्टर 'चंकी पांडे' की पिटाई वाला किस्सा है. फिल्म 'कसम वर्दी की' के सेट पर अभिनेता को फराह के साथ किया एक मजाक चंकी को बहुत भारी पड़ गया, जब फराह ने उस मजाक के लिए सरेआम उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. 

ये भी पढ़ें-एक फिल्म ने बदली 7-7 सितारों की किस्मत, मूवी ब्लॉकबस्टर हुई तो कहलाए बॉलीवुड के धुरंधर

फिल्म सेट पर सुपर स्टार को मारा जोरदार थप्पड़

फिल्मी गॉसिप में फराह नाज का थप्पड़ कांड बहुत मशहूर है, जब फराह ने फिल्म 'कसम वर्दी की' के लीड एक्टर रहे अभिनेता चंकी पांडे को सरेआम थप्पड़ मार दिया था. आरोप है कि 90 के दशक के सुपर स्टार रहे चंकी पांडे ने फिल्म के सेट पर फराह के साथ एक भद्दा किया था, जो फराह को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने चंकी पांडे को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. यह सब इतना जल्दी हुआ कि चंकी पांड़े कुछ समझ ही नहीं पाए.

farah naaz
Photo Credit: farah naaz

 जब सरेआम महिला प्रोड्यूसर का गला पकड़ लिया

फिल्म इंडस्ट्री में फराह नाज कितनी दंबग स्टार थी, यह फारूख नडियाडवाला के साथ हुए जानलेवा हुए इस किस्से से अच्छी तरह समझा जा सकता है. यह किस्सा साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'रखवाला' से जुड़ा है. फिल्म रखवाला के निर्माता फारूख नडियादवाला से फराह नाज से किसी बात को लेकर बहस हो रही थी. बहस के दौरान फराह का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने प्रोड्यूसर का गला पकड़ लिया और हाथापाई पर उतर आईं.

ये भी पढ़ें-पड़ताल: अलका याज्ञनिक को क्या हुआ है? सहारे के बिना नहीं चल पा रहीं सिंगर, क्यों दो सालों से हैं लोगों से दूर!

Advertisement
फराह की दबंगई का किस्सा फिल्मी सेट तक ही सीमित नहीं था, वो मीडिया से भी भिड़ जाती थीं. फराह एक मैगजीन की पत्रकार ने तब भिड़ गई, जब उनकी जिंदगी से जुड़ा एक निजी सवाल उसने पूछ लिया. फराह को सवाल बिल्कुल पसंद नहीं आया और सबके सामने मैगजीन के लिए इंटरव्यू करने आई पत्रकार को चप्पल से मारने की धमकी दे डाली.

ये भी पढ़ें-बंटवारा-1947: सनी पाजी फिर पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन निराश होंगे हार्डकोर फैंस, जानिए किरदार और कहानी?

फिल्मकार जेपी दत्ता को तू-तू, मैं-मैं के बाद दी गाली

अपने दंबग मिजाजी के लिए कुख्यात रहीं फराह का कड़क मिजाज डायरेक्टर जेपी दत्ता के साथ हुआ गाली-गलौज का किस्सा भी कम मशहूर नहीं है. साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'यतीम' की शूटिंग के दौरान किसी बात को लेकर डायरेक्टर ने फराह डांट दिया. फिर क्या था, फिल्मी सेट पर दोनों के  बहस छिड़ गई, जो शुरूआती तू-तू, मैं-मैं के बाद युद्ध में तब्दील हो गया. अंत में फराह ने जे पी दत्ता को गाली तक दे डाली 

गुस्सैल स्वभाव से खत्म हो गया चमकता हुआ करियर

खूबसूरत ही नहीं,एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी थी फराह

उल्लेखनीय है फराह नाज न केवल एक बेहद खूबसूरत थी, बल्कि एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी थी. फिल्म 'ईमानदार' और 'नसीब अपना अपना' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली फराह नाज बस अपनी दंबग छवि की वजह से बदनाम हो गईं. कहते हैं कि उनकी दबंग छवि से कई डायरेक्टर्स और को-स्टार्स उनसे कतरान लगे, जिसके चलते बॉलीवुड में उनका चमकता हुआ करियर धीरे-धीरे खत्म हो गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें-रोमांस ही नहीं, ब्रोमांस में भी किंग हैं शाहरुख खान, दरियादिली का किस्सा सुन हो जाएंगे फैन!

Featured Video Of The Day
अटल टनल से निकलते ही उड़ी SUV, पिलर के सरियों पर जा लटकी; देखें वीडियो
Topics mentioned in this article
90s Bollywood
Short Tempered
90s Bollywood Actress
Controversy