हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों और गानों की कोई कमी नहीं होती है. बात करें 50 के दशक की तो उस समय भी कई रोमांटिक फिल्में आई जो आज भी लोगों के जहन मे बने हुए हैं. बात करें ऋषि कपूर की तो वो हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों की लहर लेकर आए थे जिनमें बॉबी, सागर, चांदनी और दीवाना जैसी कई फिल्में शामिल हैं. उन्हें बॉलीवुड के लवर ब्यॉए के नाम से भी जाना जाता था. उन्होंने कई रोमाटिंक गाने किए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर का पहले गाना 71 साल पहले आया था.
ऋषि कपूर 3 साल की उम्र में एक रोमांटिक गाने में नजर आए थे. 71 साल पुराना ये गाना हिंदी सिनेमा का कल्ट सदाबहार बन गया. आज भी लोग बारिश देखते ही इस गाने को याद कर लेते हैं. बारिश में भीगे हीरो-हिरोइन और छाते के नीच उनका रोमांस लोगों के जहन में आज भी यादगार बना हुआ है. तो चलिए जानते हैं क्या है गाना.
फिल्म 'श्री 420' का है गाना
हम बात कर रहे हैं साल 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' के गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ है' कि. इस गाने में राज कपूर और नरगिस दत्त ने अभिनय किया था. फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे. एक गाने में राज कपूर के लाडले ऋषि कपूर भी नजर आए थे. गाना 'प्यार हुआ इकरार हुआ' फिल्म 'श्री 420' का सबसे रोमांटिक गाना था. वैसे तो ये गाना नरगिस और राज कपूर पर फिल्माया गया था. लेकिन इस गाने में ऋषि कपूर अपने भाई-बहन के साथ नजर आए थे. इस गाने में तीन बच्चों को दिखाया गया था. इसमें रितु नंदा, रणधीर कपूर और सबसे छोटा बच्चा ऋषि कपूर थे.
'श्री 420' फिल्म का कहानी
फिल्म 'श्री 420' साल 1955 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी. फिल्म की कहानी राज कपूर के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो सफलता पाने के लिए मुंबई जाता है. ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो ख्वाजा अहमद अब्बास की कहानी पर बनी है. कपूर का किरदार भारी चार्ली चैपलिन की 'थोड़ा आवारा " से ज्यादा प्रभावित है, अपनी फिल्म आवारा (1951) में कपूर के किरदार की तरह ही हैं.
फिल्म और गाने सभी हुए हिट
इस फिल्म का डायरेक्शन राज कपूर ने किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और उस दौर की सुपरहिट फिल्म बनी. फिल्म के सभी गाने भी लोगों को बेहद पसंद आए. फिल्म में नर्गिस, नादिरा, राज कपूर, ललिता पवार, एम कुमार, हरी शिवदेसानी, नाना पालसिकर, रमेश सिन्हा और रशीद खान ने अभिनय किया था. बता दें कि 'प्यार हुआ इकरार हुआ' राज कपूर के करियर का सबसे सुपरहिट गाना रहा.