69 साल पुराना गाना जिसने रेशमी सलवार और जालीदार कुर्ते को बनाया पॉपुलर, आशा-शमशाद की आवाज ने बनाया सदाबहार

69 साल पहले फिल्म आई नया दौर का गाना इतना ज्यादा फेमस हुआ कि उस गाने के बोल लोगों की कपड़ों की पसंद बन गए. साहिर लुधियानवी के शब्द, आशा भोसले और शमशाद बेगम की आवाज और मीनू मुमताज-कुमकुम के डांस ने इस गाने को यादगार बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
69 पुराना हिंदी गाना, जिसने रेशमी सलवार और जालीदार कुर्ते को बनाया फैशन
youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में हर तरह के गाने मिल जाएंगे, आझ हम एक ऐसे गाने की बात करेंगे जिसको सुनकर लोगों ने अपना ड्रेसिंग सेंस को बदल लिया. आज हम बात करेंगे ऐसे गाने की जिसका असर फैशन पर भी खूब पड़ता है. गानों और फिल्मों में एक्टर और एक्ट्रेस जो कपड़े पहनते हैं जो लोगों को बेहद पसंद आ जाता है. कई बार ऐसा हुआ है कि किसी फिल्म का गाना इतना ज्यादा फेमस हो गया कि उसमें पहने गए कपड़े लोगों की पसंद बन जाते हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की  बात करेंगे जो 69 साल पहले आया था. इस गाने के बोल में रेशमी सलवार और जालीदार कुर्ते की बात हुई थी. आज भी इस गाने का नाम आते ही उस गाने का वीडियो, डांस और बोल आंखों के सामने आ जाते हैं. 

कौन सा था गाना 

साल1957 में रिलीज हुई फिल्म 'नया दौर' अपने समय की चर्चित और फेमस फिल्मों में शामिल रही. इस फिल्म में दिलीप कुमार, वैजयन्ती माला, अजीत और जॉनी वॉकर मे अभिनय किया था. फिल्म का निर्देशन बी.आर. चोपड़ा ने किया था. इस फिल्म की कहानी और गानें लोगों को बेहद पसंद आए थे. इस गाने के की खासियत इसका संगीत और बोल ही नहीं, बल्कि इस गाने में मीनू मुमताज और कुमकुम के डांस ने भी इसको खास बनाया था. दोनों ने जिस अंदाज में 'रेशमी सलवार कुर्ता जालीदार' पर डांस किया, जिसने इस गाने को और भी यादगार बना दिया. उस समय पर गाने के कलाकार और उनका पहनावा लोगों को खूब पसंद आया था. इस गाने में रेशमी सलवार और जालीदार कुर्ते का जिक्र बार-बार हुआ है. यही वजह है कि इस गाने की लाइनें लोगों की जुबान पर चढ़ गई है. 

साहिर लुधियानवी के शब्दों का जादू

इस गाने के बोल जो आज भी लोगों को याद हैं वो गीतकार साहिर लुधियानवी ने लिखे थे. गाने के बोल सुनने में बेहद दिलचस्प थी. आज भी ये गाना सुनने पर पुराना नहीं लगता है. इस गाने को आशा भोसले और शमशाद बेगम ने अपनी आवाज से सजाया था. दोनों की आवाज के अंदाज ने इस गाने को और खास बना दिया. यही वजह है कि करीब सात दशक बाद भी यह गाना पुराने हिंदी सिनेमा के यादगार गानों में गिना जाता है.

आज भी नहीं भूला गया गाना

फिल्म 'नया दौर' को रिलीज हुए 69 साल हो चुके हैं, लेकिन इसका गाना 'रेशमी सलवार कुर्ता जालीदार' आज भी पुराने हिंदी गानों के शौकीनों के बीच सुना जाता है. कई पुराने गाने अपनी बोल और संगीत के लिए याद किए जाते हैं. लेकिन ये गाना अपने बोल के साथ पहनावे और डांस के लिए भी लोगों की याद में बना हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 77 साल पुराना वो गाना जब मोबाइल नहीं रंगून गए सैंया से करनी पड़ती थी लैंडलाइन टेलीफोन पर बात, शमशाद बेगम गाने के हर बोल में है इश्क के कई रंग

Featured Video Of The Day
राम मंदिर के CEO पर सवाल, SP प्रवक्ता देने लगे गोल-मोल जवाब!
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Hindi News
Hindi Songs
Asha Bhosle Songs