69 साल पुराना वो गाना, जिसमें मोर बनकर नाची थीं वैजयंतीमाला, लता मंगेशकर की आवाज ने बना दिया था अमर

69 साल पुराने इस गाने में वैजयंतीमाला का मोर जैसा नृत्य और लता मंगेशकर की मधुर आवाज आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है. यही वजह है कि दशकों बाद भी यह गीत एवरग्रीन बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
69 साल पुराना लता मंगेशकर का गाना, मोर बनकर नाचीं थी वैजयंतीमाला
youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई गाने ऐसे बने हैं, जो अपनी धुन, गाने के बोल के साथ ही अपने फिल्मांकन और कलाकार की वजह से भी याद किया जाता है. आज हम 69 साल पुराने एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें एक्ट्रेस मोर की तरह थिरकीं, चेहरे पर कमाल के एक्सप्रेशन और बैकग्राउंड में लता मंगेशकर की सुरीली आवाज का जादू कुछ ऐसा छाया, कि सालों बाद भी इस गाने पर लड़कियां खूब थिरकती हैं. वैजयंतीमाला ने मोर के पंख लगाकर पर्दे पर ऐसा डांस किया कि उनकी अदाएं देखते ही बनती हैं. हम बात कर रहे हैं साल 1957 में आई फिल्म 'कठपुतली' के गाने की. फिल्म के इस गाने में वैजयंतीमाला सिर्फ डांस नहीं करतीं, बल्कि अपने शानदार अदाओं से भारतीय लोक नृत्य की झलक भी दिखाती हैं. तो चलिए जानते हैं इस गीत के बारे में.

'बक्कड़ बम बम' में दिखीं लोक नृत्य की झलक

Photo Credit: Youtube

हम बात कर रहे हैं साल 1957 में आई फिल्म 'कठपुतली' के गाने 'बक्कड़ बम बम की' जिसे यूट्यूब पर 'नाचे रे मयूर' नाम से भी पहचाना जाात है. इस गाने की खासियत थी इसका डांस है. वैजयंतीमाला ने इसमें मयिलट्टम और कूथू जैसे साउथ इंडियन लोक नृत्य किए हैं. मयिलट्टम को मोर नृत्य भी कहा जाता है, जिसके मोर जैसी चाल और उसकी अदाओं को अपने अंदाज में दिखाया जाता है. वैजयंतीमाला के डांस की ये खूबी उन्हें दूसरी एक्ट्रेसेस से अलग बनाती थी. वो सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं थी, बल्कि उन्होंने शास्त्रीय नृत्य की भी शिक्षा ली थी.

ये भी पढ़ें: 53 साल पुराना रोमांटिक गाना, पत्नी की इस धमकी पर बना था सुपरहिट सॉन्ग, लता मंगेशकर-शैलेंद्र सिंह की आवाज में बना कल्ट

शंकर-जयकिशन का संगीत और लता की आवाज

कठपुतली फिल्म का 'बक्कड़ बम बम' गाने के बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे, इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था और इसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. लगभग 4 मिनट के इस गाने में संगीत और वैजयंतीमाला के डांस का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो इसे फिल्म के बाकी गानों से अलग बनाता है. 'कठपुतली' के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें कुल 8 गाने थे. नाच रे मयूर गाने के बोल इस तरह हैं-

Advertisement

हो बाकड़ बम बम बम बाजे डमरू~ बाजे डमरू
नाच रे मयूर झनझना के घुँघरू
हो बाकड़ बम बम बम बाजे डमरू~ बाजे डमरू
नाच रे मयूर झनझना के घुँघरू

आस्मां पे आज देखो सात रंग छाये
अपने दिल में आग ले के बादल कारे आये
बादल गरजे मेघ बरसे चहुँ ओर
सावन लहराए
नाच रे मयूर झनझना के घुँघरू

Advertisement

बलराज साहनी समेत इन सितारों ने किया था काम

साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'कठपुतली' में वैजयंतीमाला ने पुष्पा का किरदार निभाया था, जबकि बलराज साहनी लोकनाथ की भूमिका में नजर आए थे. इसके साथ ही फिल्म में जवाहर कौल, कमला लक्ष्मण और आगा ने भी काम किया था. फिल्म की कहानी पुष्पा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहतरीन गायिका होने के साथ लोकनृत्य में भी माहिर हैं. कठपुतली का खेल दिखाने वाले शिवराज की मदद करते हुए उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आता है और वो मंच की दुनिया में एक जाना-माना नाम बन जाती हैं. फिल्म का डायरेक्शन अमिया चक्रवर्ती ने शुरू किया था, लेकिन उनके निधन के बाद नितिन बोस ने फिल्म को पूरा किया. 

Featured Video Of The Day
Tiger Shroff Firing Case: फायरिंग की घटना पर टाइगर श्रॉफ ने क्या कुछ बताया? | Breaking News
Topics mentioned in this article
Vyjayanthimala Dance Song
Vyjayanthimala Dance Video
Hindi News
Ndtv Hindi
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं