64 साल पुराना 5 मिनट 30 सेकंड का गाना जिसमें 3 मिनट का था सिर्फ म्यूजिक, लता की आवाज और कुमकुम के डांस ने बनाया सदाबहार

Lata Mangeshkar Songs: जब भी किसी गाने की बात होती है तो उसके बोल, संगीत और उसका फिल्मांकन ही उसको खास बनाता है. लेकिन आज हम आपको 64 साल पुराने लता मंगेशकर का एक ऐसा गाना बताएंगे जो 5.30- 6 मिनट का था. लेकिन इस गाने में 3 मिनट केवल संगीत था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Lata Mangeshkar Songs: 42 साल पुराने इस गाने के संगीत ने रच दिया था इतिहास
youtube
नई दिल्ली:

Lata Mangeshkar Songs: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने हैं, जिनकी सिर्फ धुन ही नहीं बल्कि उनका फिल्मांकन ने भी उसे सबसे अलग और खूबसूरत बनाया. हम बात कर रहे हैं साल 1962 में आई फिल्म 'सन ऑफ इंडिया' के एक गाने की. इस गाने में एक्ट्रेस कुमकुम ने अपने शानदार डांस से अमर बना दिया. गाने का संगीत शास्त्रीय था और इसको राग भैरवी में गाया गया था. इस गाने की सबसे दिलचस्प बात ये है कि 5.30-6 मिनट के इस गाने की शुरूआत में डांस सीक्वेंस और बोल 3 मिनट के थे, आगे के 3 मिनट में केवल संगीत और वाद्य यंत्र सुनाए गए. गीतकार यतेंद्र मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में इस गाने की खासियतें और इसके कुछ अनकहे किस्से शेयर किए हैं. 

लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया अमर

'सन ऑफ इंडिया' फिल्म साल 1962 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन और निर्माण जाने-माने फिल्ममेकर महबूब खान ने किया था. फिल्म में सज्जाद खान, कमलजीत, कुमकुम, सिमी ग्रेवाल और जयंत जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था. फिल्म का संगीत नौशाद ने तैयार किया था, जबकि गाने के बोल शकील बदायूंनी ने लिखे थे. 'दिया ना बुझी रे आज हमारा' गाने को लता मंगेशकर ने कोरस के साथ अपनी आवाज दी थी. इस गाने को कुमकुम पर फिल्माया गया था और ये डांस सीक्वेंस अपनी शास्त्रीय शैली और शानदार कोरियोग्राफी के लिए भी जाना जाता है. 

राग भैरवी और तीन ताल पर तैयार हुआ गाना

यतींद्र मिश्रा ने बताया कि इस गाने की सबसे बड़ी खासियत थी इसका शास्त्रीय संगीत. इस गाने को राग भैरवी पर तैयार किया गया था और इसे तीन ताल में निबद्ध किया गया है. लता मंगेशकर ने इसे अपनी सुरीली आवाज से बेहद कोमल अंदाज में गाया था. उनकी आवाज में आलाप, सरगम और रागदारी ने गाने को एक अलग ही पहचान दी. नौशाद ने इसमें पारंपरिक वाद्य यंत्रों का खूबसूरती से इस्तेमाल किया. गाने के संगीत में शहनाई, बांसुरी, सितार, सारंगी, पियानो, वायलिन और जलतरंग की धुनें सुनाई देती हैं, जो इसे और खास बनाती हैं. खासकर गाने में सारंगी और पियानो का इस्तेमाल सुनने वालों का ध्यान अपनी ओर खींचता है.

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन की रामायण के लक्ष्मण को 4000 करोड़ की रामायण नहीं आई पसंद, बोले- भक्ति की जगह दिखाई रावण की शक्ति

Advertisement

शिव आराधना से गांधी जी की तस्वीर तक, गाने का खास संदेश

इस गाने को और ज्यादा खूबसूरत बनाता है इसका फिल्मांकन. गाने में कुमकुम भगवान शिव की आराधना करती नजर आती हैं. डांस के दौरान शास्त्रीय मुद्राओं और संगीत का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है. गाने के आखिर में महिलाएं रंगोली बनाती हैं, जिसमें महात्मा गांधी की तस्वीर बनती है. इसके जरिए इस गाने में देश की एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देने की कोशिश की गई है. गाने के बोल 'राम न हो अंधियारा' में भी एक ऐसी दुनिया की प्रार्थना झलकती है, जहां कहीं अंधकार न हो. यही वजह है कि यह गीत केवल एक डांस नंबर नहीं, बल्कि संगीत, भक्ति और सामाजिक संदेश का खूबसूरत मेल बन जाता है.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर पर TMC सांसद कीर्ति आजाद का विवादित बयान, बोले- "अयोध्‍या नहीं जाऊंगा मां सीता के लिए लडूंगा"
Topics mentioned in this article
Lata Mangeshkar Songs
Bollywood Dance Songs
Ndtv Hindi
Bollywood
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं