60 साल पहले जापान की गलियों में फिल्माया गया था ये गाना, आशा पारेख ने जापानी गुड़िया बनकर उड़ाया था होश, रफी की आवाज में आज भी सदाबहार

60 साल पहले आई वो फिल्म जिसको पहली बार जापान में किया गया शूट. इस फिल्म के गाने में आशा पारेख जापानी गुड़ियां बना टोक्यों के पार्क में इठलायीं, तो वहीं मोहम्मद रफी की आवाज टोक्यो के गार्डेन में गूंजी तो गाने को सदाबहार बना दिया. गाना अपने बोल और जापान की खूबसूरत लोकेशन के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
60 साल पुराना गाना, जब जापानी गुड़िया बन इतराई आशा पारेख
Youtube
नई दिल्ली:

1960 और 70 के दशक में बॉलीवुड में ऐसे गाने छाए हुए थे, जिनकी धुनें आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं. हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में और गाने बने हैं जिनका शूट विदेशों में किया गया है. आज हम एक ऐसे ही बॉलीवुड के गाने की बात करेंगे जिसकी फिल्म और गाने की शूटिंग जापान और टोक्यो में की गई. ऐसा ही एक गाना है 'ले गई दिल गुड़िया जापान की', जिसे सुनते ही जापान की खूबसूरत गलियां, रंगीन नजारे और आशा पारेख की चुलबुली अदाएं आंखों के सामने आ जाती हैं. साल 1966 में आई फिल्म 'लव इन टोक्यो' के इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से सजाया था. जॉय मुखर्जी और आशा पारेख पर फिल्माए गए इस गाने को उस दौर में लोगों ने खूब पसंद किया गया था.

जापान की सड़कों पर फिल्माया गया था गाना

'लव इन टोक्यो' का गाना 'ले गई दिल गुड़िया जापान की' की खासियत सिर्फ इसकी धुन और बोल नहीं थे, बल्कि इस गाने की खूबसूरत लोकेशन भी थी. फिल्म की शूटिंग जापान में की गई थी. जिसमें टोक्यो की कई फेमस जगहों को दिखाया गया था. गाने में टोक्यो स्टेशन, गिन्जा, टोक्यो टावर और हिबिया पार्क भी नजर आए थे.  गाने की शुरुआत में जॉय मुखर्जी और आशा पारेख टोक्यो स्टेशन के सामने नजर आते हैं. इस फिल्म के जरिए भारतीय ऑडियंस ने जापान की खूबसूरती भी देखी थी. 

शंकर-जयकिशन और हसरत जयपुरी की जोड़ी का कमाल

इस गाने का संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था और इसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे. मोहम्मद रफी ने गाने को अपनी आवाज से सजाया था. गाने के बोलों में जापान का शहर, वहां का माहौल और प्यार की मस्ती का जिक्र मिलता है. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें 'सयोनारा सयोनारा', 'मुझे तुम मिल गए हमदम', 'ओ मेरे शाह-ए-खूबां' और 'आ जा रे आ जरा' जैसे गाने भी शामिल थे. फिल्म के गानों को लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी और मन्ना डे ने भी अपनी आवाज दी थी.

ये भी पढ़ें: 60 साल पुराना ये गाना आज भी है सदाबहार, जापानी गुड़िया बनीं आशा पारेख, टोक्यो में गूंजी लता की आवाज

आशा पारेख के हेयरस्टाइल से भी जुड़ा है दिलचस्प किस्सा

इस फिल्म में सिर्फ जापानी की खूबसूरती और आशा पारेख की अदाओं की ही नहीं बल्कि इस फिल्म के बाद से उनका हेयरस्टाइल भी काफी फेमस हुआ था. उनकी पोनीटेल में दो मोतियों जैसी बीड्स वाला रबर बैंड लगाया गया था. जिसके बाद से भारत में इस तरह की हेयर क्लिप को 'लव इन टोक्यो' के नाम से पहचाना जाने लगा. यानि फिल्म की कहानी ने सिर्फ लोगों को ही अपनी दीवाना नहीं बनाया, बल्कि फैशन की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी. फिल्म में जॉय मुखर्जी और आशा पारेख के अलावा महमूद, प्राण, मदन पुरी, शोभा खोटे, धूमल और ललिता पवार जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था. फिल्म का डायरेक्शन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी फिल्म

'लव इन टोक्यो' अपने गानों के साथ ही अपनी विदेशी लोकेशन के लिए भी जानी जाती है. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था. साल1966 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉलीवुड हंगामा के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के मुताबिक, भारत में लगभग 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Featured Video Of The Day
Dhanteras पर टूटे सारे रिकॉर्ड! कारोबार 7 लाख करोड़ के पार!
Topics mentioned in this article
Love In Tokyo
Asha Parekh Songs
Ndtv Hindi
Mohammad Rafi Songs
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं