राजेश खन्ना-आशा पारेख का वो रोमांटिक सॉन्ग, 59 साल बाद भी है लोगों के दिल में बसा

आशा पारेख ने ‘आजा पिया तोहे प्यार दूं’ गाने की शूटिंग का दिलचस्प किस्सा सुनाया और कहा- ‘राजेश खन्ना बेहद शर्मीले थे’. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा पारेख और राजेश खन्ना का रोमांटिक गाना
नई दिल्ली:

म्यूजिक रियलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल' के अपकमिंग एपिसोड में बीते जमाने की अभिनेत्री आशा पारेख दिवंगत अभिनेता  राजेश खन्ना से जुड़े किस्से-कहानियों को सुनाती करती नजर आएंगी. आशा पारेख ने शो के वीडियो प्रोमो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह बताती नजर आईं कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में राजेश खन्ना बेहद शर्मीले, शांत और संकोची स्वभाव के थे. हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. शो के दौरान कंटेस्टेंट मिस्सी बसु ने फिल्म ‘बहारों के सपने' के लोकप्रिय गीत ‘आजा पिया तोहे प्यार दूं' पर प्रस्तुति देती नजर आईं.

राजेश खन्ना के शुरुआती दिनों का गाना

इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद आशा पारेख पुरानी यादों में खो गईं और उन्होंने उस दौर का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. आशा पारेख ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, तब राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में नए थे. यह उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी और उस समय उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली थी. उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना स्वभाव से काफी झिझकने वाले थे और लोगों से कम बातचीत करते थे.

ये भी पढे़ं- मनोज तिवारी के प्रतिद्वंदी थे रवि किशन, कहा- भोजपुरी इंडस्ट्री को उन्होंने दिलाई पहचान

दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे राजेश खन्ना

अभिनेत्री ने कहा कि बाद में जब उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई और फिल्मों में काम किया, तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. साथ काम करते-करते वे एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने लगे और सुख-दुख की बातें भी साझा करने लगे. उन्होंने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय वे लगातार दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. एक शेड्यूल खत्म होते ही दूसरे सेट पर पहुंचना पड़ता था. ऐसे व्यस्त कार्यक्रम के कारण कलाकारों को काफी थकान भी होती थी. 

आशा पारेख ने बताया- सेंसिटिव इंसान थे राजेश खन्ना

आशा पारेख ने मुस्कुराते हुए एक मजेदार घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक दिन राजेश खन्ना ने उनसे कहा, “आशा जी, आप इतनी जल्दी क्यों आ जाती हैं? आराम से आइए, मैं तो चार बजे से पहले सेट पर नहीं पहुंचूंगा.” यह सुनकर उन्हें खुशी हुई क्योंकि इससे उन्हें भी थोड़ा आराम करने का समय मिल जाता था. उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना बेहद संवेदनशील इंसान थे. वे अपने जीवन की बातें और अनुभव साझा करते थे. मैं भी उनसे खुलकर बातचीत करती थी. हमारी दोस्ती समय के साथ और मजबूत होती चली गई. 

Advertisement

यादगार रोमांटिक गाना है आजा पिया तोहे प्यार दूं

‘आजा पिया तोहे प्यार दूं' 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘बहारों के सपने' का लोकप्रिय गीत है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी और संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया था जबकि गीत मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था. फिल्म में आशा पारेख और राजेश खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. रिलीज के लंबे समय बाद भी यह गीत हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार और लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. 

ये भी पढे़ं- घूसखोर पंडित टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
चांद की दौड़ तेज़! अमेरिका Vs चीन आमने-सामने
Topics mentioned in this article
 aaja Piya Tohe Pyar Du
Rajesh Khanna
Asha Parekh
Bollywood
Entertainment