53 साल पुरानी फिल्म, 590 दिन तक श्रीलंका में मचाया गदर, अमिताभ-जया ने लगाई अपनी जमा-पूंजी, एसडी का म्यूजिक, 8 के आठ गाने सुपरहिट

53 साल पुरानी वो फिल्म जिसके 8 के आठ गाने सुपरहिट हुए थे. फिल्म के लीड एक्टर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अपनी जेब से फिल्म का खर्च पूरा किया था. एसडी बर्मन का म्यूजिक, आठ के 9 गाने सुपरहिट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
53 साल पुरानी अमिताभ-जया की वो फिल्म जिसके 8 के आठ गाने सुपरहिट
youtube

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी रियल लाइफ ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से एक 53 साल पुरानी फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं. फिल्म की खास बात यह थी कि यह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के बाद पहली रिलीज होने वाली फिल्म थी, जिसमें कपल ने खुद पैसा लगाया था. वहीं एसडी बर्मन का म्यूजिक था और 8 गानों को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था. वहीं 70 के दशक की जानी मानी आवाज यानी लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मोहम्मद रफी ने इस फिल्म के गानों को सुपरहिट बना दिया. हालांकि यह फिल्म भारत में इतनी सफल नहीं हुई, जितना कि श्रीलंका के लोगों ने इस फिल्म को प्यार दिया. वहीं हाल कुछ ऐसा रहा कि 590 दिन यह फिल्म कोलंबों के सिनेमाघर में चली. 

अमिताभ-जया ने खुद के पैसों से बनाई 53 साल पुरानी फिल्म

53 साल पुरानी जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं वह है ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित अभिमान की, जो 27 जुलाई 1973 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 1.7 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की थी. लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने इस फिल्म में खुद के पैसे लगाए थे. IMdb के अनुसार, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 'AMIYA' नाम के प्रोडक्शन हाउस के तहत इस प्रोजेक्ट में अपना पैसा लगाया था. बिग बी के नाम के पहले 3 अक्षर 'AMI' और जया बच्चन के नाम के आखिर के दो अक्षर को जोड़कर यह नाम रखा गया था. फिल्म का बिजनेस अच्छा नहीं रहा, इसलिए दोनों का लगाया हुआ पैसा डूब गया.  

ये भी पढे़ं- 3 साल तक सिनेमाघरों में चली 57 साल पुरानी फिल्म, रोमांटिक गाने में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना अलग की थी शूटिंग, आज तक नहीं दिखा फैंस को फर्क

Advertisement

श्रीलंका में चलीं 590 दिन 

कहा जाता है कि यह फिल्म भारत में भले ही फ्लॉप हुई हो. लेकिन श्रीलंका में बड़ी हिट साबित हुई. इसे कोलंबो के एम्पायर सिनेमा में 590 दिनों तक दिखाया गया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के अलावा बिंदु, असरानी, डेविड, दुर्गा खोटे और एके हंगल अहम किरदार में नजर आए थे.  अभिमान भले ही दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब ना हुई हो. लेकिन इसके गानों ने फैंस का ध्यान जरुर खींचा क्योंकि एसडी बर्मन ने इसके म्यूजिक को कंपोज किया था. वहीं मजरूह सुल्तानपुरी ने लिरिक्स लिखे थे. इन्हें किशोर कुमार, लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया और सदाबहार बना दिया. 

अभिमान के गानों की लिस्ट

तेरे मेरे मिलन की रैना - किशोर कुमार और लता मंगेशकर
 मीत ना मिला रे मन का - किशोर कुमार
तेरी बिंदिया रे - अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी
पिया बिना पिया बिना - लता मंगेशकर
अब तो है तुमसे हर खुशी अपनी - लता मंगेशकर
लूटे कोई मन का नगर - लता मंगेशकर और मनहर उधास
नदिया किनारे - लता मंगेशकर
8. तेरी बिंदिया रे - लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी

Advertisement

ये भी पढे़ं- आशा पारेख का 169 एपिसोड का सीरियल, 28 साल पहले सुनाई पति के छोड़ने पर ससुराल में रहती पत्नी की कहानी, साधना सरगम ने का टाइटल ट्रैक

Featured Video Of The Day
DRDO HAPS: आसमान में भारत की तीसरी आंख, हथियार जो 21 किलोमीटर ऊंचाई से रखेगा दुश्मन पर नजर
Topics mentioned in this article
Abhimaan
Abhimaan Songs
Amitabh Bachchan
Jaya Bachchan
Hindi Songs