50 साल पुराना किशोर कुमार-लता मंगेशकर का गाना, तोता- मैना को कहा पुराना, शशि कपूर-शबाना आजमी के रोमांस ने गाने को बना डाला सुपरहिट

50 साल पहले रिलीज हुई फिल्म फकीरा का सुपरहिट गाना 'तोता मैना की कहानी' आज भी म्यूजिक लवर्स की पहली पसंद बना हुआ है. प्यार का इजहार बिना किसी डर के. किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज ने इस गाने को सदाबहार बना दिया. शशि कपूर और शबाना आजमी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने इसे हिंदी सिनेमा के यादगार गीतों में शामिल कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
50 साल पुराना ये गाना आज भी है रोमांस की मिसाल, तोता-मैना ने बनाया सुपरहिट
Youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं, जिनमें प्यार का इजहार करने के लिए अलग-अलग अंदाजों को अपनाया गया है. लेकिन आज हम आपको 50 साल पुराने एक ऐसे गाने की बात करेंगे जिसमें प्रेम की पुरानी कहानी को नए जमाने का किस्सा बना दिया गया. इसमें प्यार का इजहार करने के लिए तोता और मैना को पुराना बताते हुए प्यार का इजहार खुलेआम कर दिया गया है. ये गाना था फिल्म फकीरा था, जो साल 1976 में आई थी. फिल्म में शशि कपूर और शबाना आजमी ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म का ये गाना काफी ज्यादा फेमस हुआ था. 

तोता-मैना की कहानी को नए अंदाज में किया पेश

फिल्म फकीरा साल 1976 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का रोमाटिंक गाना था 'तोता मैना की कहानी' गाने के बोल और म्यूजिक दोनों रवींद्र जैन ने तैयार किए थे. इस गाने के बोल हल्के-फुल्के और चुलबुले अंदाज में पेश किए गए थे. इसमें तोता-मैना की कहानी को पुराना बताते हुए, अपने प्यार का इजहार खुले आम करने की बात कही गई और लड़की को दीवाना बताया गया था. लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज रवींद्र जैन के बोल और शशि कपूर-शबाना आजमी की जोड़ी ने इसे खास बना दिया. फकीरा फिल्म का 50 साल पुराना ये गाना आज भी हिंदी फिल्मी संगीत के चाहने वालों के बीच अपनी अलग पहचान रखता है. गाने के बोल इस प्रकार हैं-

यह भी पढ़ें | बंगाली धुन पर बना 53 साल पुराना अमिताभ-जया का इमोशनल गाना, एसडी बर्मन के संगीत, किशोर-लता की आवाज में हुआ अमर

तोता मैना की कहानी
तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई
तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई
अब है सबके लबों पर ये ताज़ा ख़बर
एक लड़की दीवानी हो गई
तुझसे मिलके ज़िंदगानी
तुझसे मिलके ज़िंदगानी
हाय कितनी सुहानी हो गई
तुझसे मिलके ज़िंदगानी
हाय कितनी सुहानी हो गई
मिलते ही नज़र हुआ ऐसा असर
मैं फ़कीरे की रानी हो गई
तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई(तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई)
हो तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई(तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई)

Advertisement

गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शशि कपूर और शबाना आजमी की जोड़ी ने बढ़ाया रोमांस

इस गाने में शशि कपूर और शबाना आजमी की जोड़ी नजर आई थी. खूबसूरत वादियों के बीच गाने को शूट किया गया था. दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और गाने का रोमांटिक अंदाज ने इसे और खास बना दिया. फिल्म में शशि कपूर ने फकीरा का किरदार निभाया था, वहीं शबाना आजमी नीता के रोल में थी. सी.पी. दीक्षित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में असरानी, अरुणा ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा और मदन पुरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें बचपन में बिछड़े दो भाइयों की जिंदगी को दिखाया गया है, जिसमें बड़े होकर दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं. 

रवींद्र जैन का संगीत और फिल्म की सफलता

फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें 7 गाने थे, 'आधी सच्ची आधी झूठी तेरी प्रेम कहानी' को छोड़कर सभी गाने रवींद्र जैन ने लिखे और इसका संगीत भी रवींद्र जैन ने तैयार किया था. फिल्म के संगीत में रोमांस के साथ अलग-अलग भावनाओं की झलक भी मिलती है. फिल्म के सभी गानों को पसंद किया गया था, इसके साथ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली और ये उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही. किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज, रवींद्र जैन की रचना और शशि कपूर-शबाना आजमी की जोड़ी ने 'तोता मैना की कहानी' को फिल्म के यादगार गानों में जगह दिलाई.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Defense Summit 2026: भारत की रक्षा व्यवस्था को आकार देने वाली सबसे अहम आवाजें
Topics mentioned in this article
Fakira Movie
Lata Mangeshkar Songs
Kishore Kumar Songs
Hindi News
Ndtv Hindi