47 साल पुराना सुपरहिट गाना, 30 मिनट में बनकर हुआ था तैयार, अमिताभ-रेखा की केमिस्ट्री, लता-किशोर की आवाज में बना कल्ट

47 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म का एक गाना जो सालों बाद भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है. इस गाने को महज 30 मिनट में तैयार कर लिया गया था. गाने में अमिताभ-रेखा की केमिस्ट्री और लता-किशोर जी की आवाज में ये गाना आज भी लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
47 साल पुराना सुपरहिट गाना, महज 30 मिनट में बनकर हुआ था तैयार
YouTube
नई दिल्ली:

जब भी कोई गाना बनता है तो उसको बनाने के पीछे कई दिनों की मेहनत होती है, गाने के बोल, धुन और संगीत जब एक-दूसरे के साथ फिट बैठता है तभी वो गाना यादगार बनता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मास्टरपीस गाने के बारे में बताएंगे जिनको बनाने में घंटे या फिर दिन नहीं बल्कि कुछ मिनट लगे थे. 47 साल पहले आए इस गाने की धुन और बोल बनाने में महज कुछ मिनट लगे थे. इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, तब शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी ये 30 मिनट की मेहनत आने वालों सालों में लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगी. तो चलिए आपको बताते हैं इस एवरग्रीन मस्ती भरे गाने के बारे में. 

पहली लाइन गुनगुनाई और साथियों ने शुरू कर दी धुन

फिल्म निर्माता टोनी जूनजा से जुड़े एक संस्मरण में इस गाने को बनाने की दिलचस्प कहानी बताई गई है. जिसके मुताबिकगीतकार आनंद बख्शी ने इसकी शुरुआती लाइनें गुनगुनाई, जिसे सुनते ही राजेश रोशन और उनके संगीतकार साथियों ने धुन छेड़ दी. इसके बाद बख्शी ने मौके पर ही महज 15 मिनट में गाने के बाकी तीन अंतरे लिख डाले. इस तरह बोल और संगीत समेत पूरा गाना करीब आधे घंटे में तैयार हो गया. उस समय फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी तरह तैयार नहीं थी. यही वजह थी कि टीम ने पहले फिल्म के सभी छह गानों की रिकॉर्डिंग और शूटिंग पूरी की, ताकि मार्च और अप्रैल के दौरान कश्मीर में होने वाली शूटिंग समय पर शुरू की जा सके.

यह भी पढ़ें | महमूद का 58 साल पुराना गाना, इसे गाकर बस अड्डे और रेल स्टेशन पर मांगे जाते थे पैसे, साहिर लुधियानवी के अमर बोल

लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज ने बनाया खास

हम बात कर रहे हैं साल 1979 में आई फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' की जिसमें अमिताभ बच्चन, रेखा, अजीत, अमजद खान और कादर खान ने अभिनय किया था. फिल्म का गाना परदेसिया को महज 30 मिनट में बनाकर तैयार किया गया था. इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी. फिल्म में इस गाने को रेखा और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था. इस गाने की रोमांटिक धुन के साथ ही पर्दे पर अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री ने इस गाने को और खास बना दिया. फिल्म का निर्देशन राकेश कुमार ने किया था. 

Advertisement

रिलीज से पहले बदलना पड़ा था फिल्म का नाम

इसके साथ ही इस फिल्म के नाम को लेकर भी एक दिलचस्प किस्सा काफी फेमस है. इस फिल्म का नाम पहले नटवरलाल था, जो कि एक फेमस ठग नटवरलाल से लिया गया था. लेकिन नटवरलाल इस नाम से नाराज हो गए और उन्होंने फिल्म मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा. जिसके बाद फिल्म की रिलीज के कुछ दिन पहले ही इसका नाम बदलकर 'मिस्टर नटवरलाल' किया गया. फिल्म 8 जून 1979 को रिलीज हुई थी.
 

Featured Video Of The Day
CEC Controversy : 'महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी..' Congress पर स्मृति ईरानी का तीखा हमला!
Topics mentioned in this article
Mr Natwarlal 1979
Amitabh Bachchan
Rekha Songs
Ndtv Hindi
Hindi News