44 साल पुराना गाना, 17 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरी ने किया था जबरदस्त डांस, आशा भोसले की आवाज में आज भी कल्ट क्लासिक

44 साल पुराना ये गाना आज भी काफी पॉपुलर है. इस गाने में पद्मिनी कोल्हापुरे ने डांस किया था, और इस गाने के बोल तो बहुत ही कमाल थे. आशा भोसले की आवाज ने इस गाने को सदाबहार बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
17 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरे के डांस ने लोगों को बनाया था दीवाना, 44 साल बाद भी क्लासिक
youtube
नई दिल्ली:

Padmini Kolhapure Udi Baba Song: हिंदी सिनेमा में साल 1982 में एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसमें एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार थे और कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी खूब पसंद किए गए. फिल्म थी 'विधाता', जिसे सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था. इसी फिल्म का एक गाना आज भी अपने मस्ती भरे अंदाज और एनर्जेटिक बीट्स की वजह से याद किया जाता है. आशा भोसले की दमदार आवाज, आनंद बख्शी के चुलबुले बोल और कल्याणजी-आनंदजी का संगीत इस गाने को खास बना देता है. गाने में पद्मिनी कोल्हापुरे का डांस और संजय दत्त की मौजूदगी भी इसे 80 के दशक के यादगार फिल्मी गानों में शामिल करती है. 3 दिसंबर 1982 को रिलीज हुई 'विधाता' उस दौर की बड़ी कामयाब फिल्मों में गिनी गई थी.

आशा भोसले की आवाज ने गाने में भर दी मस्ती

फिल्म विधाता का गाना 'उड़ी बाबा' जिसके बोल थे 

"उडी बाबा उडी बाबा उडी बाबा
बाबा उडी बाबा उडी बाबा उडी बाबा
बाबा उडी बाबा उडी बाबा उडी बाबा
नशा यह कैसा उडी बाबा
मुझे हो गया उडी बाबा
नशा यह कैसा मुझे हो गया
दिल मेरा खो गया"

इस गाने की सबसे खास बात थी कि इसकी शुरूआत होते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. गाने में आशा भोसले की आवाज का वही चुलबुला और एनर्जेटिक अंदाज सुनने को मिलता है, जिसके लिए वह जानी जाती हैं.  इस गाने का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने कंपोज किया था और इस मस्तीभरे गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. 6 मिनट 23 सेकंड के इस गाने में व्हाइट ड्रेस पहने पद्मिनी कोल्हापुरी ने डांस किया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था.

ये भी पढ़ें: 35 साल पुराना माधुरी दीक्षित का हिट गाना, जिसने 90s में सुबह- सुबह रेडियो पर मचाया धूम, Alka Yagnik के आवाज में बना कल्ट

गाने के बोल और धुन दोनों ऐसे हैं कि सुनते ही माहौल में मस्ती का रंग घुल जाता है. यही वजह है कि चार दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यह गाना पुराने हिंदी सिनेमा के फैंस की प्लेलिस्ट में सुनाई दे जाता है.

Advertisement

पद्मिनी कोल्हापुरे और संजय दत्त की जोड़ी ने जीता दिल

'उड़ी बाबा' को लेकर आज भी जब बात होती है तो पद्मिनी कोल्हापुरे के डांस और संजय दत्त की स्क्रीन प्रेजेंस का जिक्र जरूर आता है. 1982 की इस फिल्म में दोनों के अलावा दिलीप कुमार, संजीव कुमार, शम्मी कपूर, सारिका, अमरीश पुरी और सुरेश ओबेरॉय जैसे कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था और ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी.

दिलचस्प बात यह है कि 'विधाता' का म्यूजिक एल्बम भी काफी बड़ा था. इसमें 'उड़ी बाबा' के अलावा 'सात सहेलियां', 'प्यार का इम्तिहान', 'ओ साथिया' और 'हाथों की चांद लकीरों का' जैसे गाने शामिल थे. जिसमें 'उड़ी बाबा' और 'प्यार का इम्तिहान' दोनों गानों को आशा भोसले की आवाज में दर्ज किया गया है.

Featured Video Of The Day
YouTube पर सबसे आगे NDTV Network! NDTV के तीनों चैनल हुए नंबर-1
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Hindi Songs
Hindi Films
Asha Bhosle Songs