4000 करोड़ की 'रामायणम' के साथ मेकर्स ने कर दी लापरवाही, लीक हुआ सबसे बड़ा सीन

'रामायणम' के एक इंटरनेशनल इवेंट में दिखाए गए खास सीन के बाद रणबीर कपूर की 11 सेकेंड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. वीडियो में उनका युद्ध वाला अवतार देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायणम से रणबीर का सीन लीक, फैंस एक्साइटेड
NDTV

बड़े बजट की फिल्मों का असली शोर कई बार रिलीज से पहले ही सुनाई देने लगता है. कभी किसी फिल्म का पोस्टर चर्चा में आ जाता है तो कभी एक छोटी सी झलक पूरे इंटरनेट पर छा जाती है. इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल 'रामायणम' को लेकर बना हुआ है. फिल्म सिनेमाघरों में आने में अभी समय है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही. अब रणबीर कपूर की सिर्फ 11 सेकेंड की एक क्लिप ने फैंस का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है. यही वजह है कि हर तरफ बस इसी वीडियो की चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: ये हैं पर्दे के 6 सबसे जिम्मेदार पापा, एक ने तो बेटी के जुर्म को छुपाने के लिए पुलिस को भी दिया धोखा

इंटरनेशनल इवेंट के बाद वायरल हुई क्लिप

हाल ही में 'रामायणम' के कुछ खास सीन्स एक इंटरनेशनल इवेंट में चुनिंदा लोगों को दिखाए गए थे. इसके कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की 11 सेकेंड की एक क्लिप वायरल हो गई. दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म के सबसे अहम युद्ध वाले सीन्स में से एक है. हालांकि मेकर्स की तरफ से इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

Advertisement

रणबीर का एक्शन देख बढ़ा फैंस का क्रेज

वायरल क्लिप में रणबीर कपूर धनुष-बाण के साथ युद्ध करते नजर आते हैं. वीडियो में वो एक राक्षस पर हमला करते दिखाई देते हैं. क्लिप भले ही कुछ सेकेंड की है, लेकिन इसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग रणबीर के लुक, स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के बड़े विजुअल स्केल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स तो अभी से 'रामायणम' को बॉक्स ऑफिस की बड़ी फिल्म बता रहे हैं.

VFX को लेकर भी शुरू हुई चर्चा

इस वायरल क्लिप के बाद VFX को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है. एक कंटेंट क्रिएटर का दावा है कि रणबीर कपूर की एंट्री वाले सीन में जानबूझकर अधूरा VFX इस्तेमाल किया गया, ताकि फिल्म को लेकर लोगों के बीच और ज्यादा चर्चा हो. उनका कहना है कि थिएटर में यही सीन पूरी तरह अलग और ज्यादा शानदार नजर आएगा. हालांकि इस दावे की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायणम' दो भागों में रिलीज होगी और पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
अयोध्या चढ़ावा विवाद: चंपत राय समेत ट्रस्ट पदाधिकारियों पर FIR की मांग, वकीलों का प्रदर्शन
Topics mentioned in this article
Ranbir Kapoor
Ramayanam Movie Scene Leak
Ramayana
Ramayana Part 1
Bollywood