4000 करोड़ की रामायणम् का वो एक्टर जो 8 साल पहले था गुमनाम, फिर दी 1200 करोड़ी फिल्म, अब एक फिल्म की फीस 100 करोड़

14 अप्रैल 2022 को ये फिल्म रिलीज हुई थी. इसका स्टार आठ साल और दो फिल्मों की बदौलत पैन इंडिया स्टार बन गया और अब 4000 करोड़ की रामायणम् में नजर आएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
4000 करोड़ का एक्टर जो बना इंडिया के सबसे महंगे एक्टर में से एक
नई दिल्ली:

4000 करोड़ रुपये की रामायणम् (Ramayana) की इन दिनों हर ओर चर्चा है. फिल्म की एक झलक कुछ दिन पहले रिलीज की गई थी. फिल्म को भव्य स्तर पर बनाया जा रहा है. इसी रामायणम् का एक ऐसा भी एक्टर है जो आठ साल पहले तक सिर्फ कन्नड़ सिनेमा में जाना जाता था, लेकिन 2018 और फिर 2022 आते-आते तो वो पैन इंडिया स्टार बन चुका है. यही नहीं, रामायणम् में भी वो रावण का किरदार निभा रहा है. बेशक आप हमारा इशारा समझ गए होंगे, अगर नहीं समझे तो हम आपको बता देते हैं कि ये एक्टर यश है और फिल्म थी केजीएफ.

14 अप्रैल को हुई थी रिलीज

14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई 'केजीएफ: चैप्टर 2 (KGF 2)' ने पूरे भारतीय सिनेमा को हिलाकर रख दिया था. प्रशांत नील निर्देशित यह कन्नड़ फिल्म यश (रॉकी भाई) की दमदार परफॉर्मेंस, संजय दत्त के खूंखार अवतार और भव्य एक्शन से लैस थी. यह उस समय की सबसे महंगी कन्नड़ फिल्म थी, जिसका बजट 100 करोड़ रुपये था. फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में डब किया गया, जिससे यह पैन-इंडियन ब्लॉकबस्टर बन गई. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 46 मिनट का है. 

यह भी पढ़ें: पति ने बनाई फिल्म, बीवी बनी हीरोइन और छोटे भाई को बनाया हीरो, 1993 की सबसे महंगी फिल्म के बावजूद हुई फ्लॉप

यश ने लिखा ये फेमस डायलॉग

दिलचस्प यह है कि फिल्म के कई डायलॉग जैसे 'वॉयलेंस...वॉयलेंस...आई डोंट लाइक इट' उन्हीं की कलम से मिकले थे. ये वो वनलाइनर हैं जिन्हें यश ने पैन इंडिया स्टार बना दिया. यश ने रॉकी को सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक मिथ बनाया, जहां एक अनाथ लड़का सोने के साम्राज्य का मसीहा बन जाता है.

Advertisement

केजीएफ 2 के चैलेंज

केजीएफ 2 की रिलीज डेट कई बार टली. पहले इसे दशहरा 2020 पर रिलीज करना था. फिर जुलाई 2021, लेकिन कोविड 19 महामारी ने सब कुछ बिगाड़ दिया. आखिरकार 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई. शूटिंग के दौरान कर्नाटक एंटी-टोबैको सेल ने यश, प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर और प्रशांत नील को नोटिस भेजा था, क्योंकि यश के स्मोकिंग सीन में एंटी-स्मोकिंग वार्निंग नहीं दिखाई गई थी. 

यह भी पढ़ें: भूल जाइए धुरंधर 2, 10 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने रच डाला इतिहास, 11 दिन में कर डाली 16 गुना कमाई

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर तूफान

केजीएफ 2 ने रिलीज के पहले दिन भारत में 134 करोड़ से ज्यादा कमाई की, अकेले हिंदी वर्जन ने 53-54 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया. सिर्फ दो दिन में चैप्टर 1 की लाइफटाइम कमाई पार कर ली. वर्ल्डवाइड यह 1200-1250 करोड़ क्लब में पहुंची और सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों में तीसरे स्थान पर रही. यह पहली कन्नड़ फिल्म थी जो आईमैक्स में रिलीज हुई.

Featured Video Of The Day
बिहार की नई सरकार के शपथग्रहण पर बड़ी खबर, सम्राट चौधरी बनेंगे CM?
Topics mentioned in this article