रवीना टंडन के 32 साल पुराने गाने की फिर गूंजेगी आवाज, जिसे शूट करते हुए हो गई थीं बेहोश, दो घंटे रुकी शूटिंग, आज भी सुपरहिट

रवीना टंडन की 32 साल पुरानी फिल्म का गाना फिर से गूंजने वाला है. ये वही गाना है जिसकी शूटिंग के दौरान वह बेहोश हो गई थीं. लेकिन फिर भी उन्होंने शूटिंग की और आज यह 90s का पॉपुलर गाना है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रवीना टंडन का 90s का सुपरहिट गाना जो 32 साल बाद फिर गूंजेगा
youtube
नई दिल्ली:

4000 करोड़ी रामायणम् पार्ट 1 से दीवाली के मौके पर टकराने 32 साल पुरानी फिल्म दस्तक देने वाली है, जिसमें एक से बढ़कर एक गाने हैं. इसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी अहम किरदार में नजर आए थे. यह वो फिल्म थी जब रवीना अपने करियर के पीक पर थीं. इस फिल्म में उनके एक से बढ़कर एक गाने थे. लेकिन खास बात यह कि इस फिल्म के पॉपुलर गाने को शूट करते हुए रवीना टंडन इतनी बिजी चल रही थीं कि थकान के कारण वह बेहोश हो गईं और इसके कारण शूटिंग टालनी पड़ी. फिल्म तो आप समझ ही गए होंगे कि मोहरा है. लेकिन गाने को पहचानना आपके लिए मुश्किल होगा. 

मोहरा के गाने की शूटिंग में बेहोश हो गई थीं रवीना टंडन

रवीना टंडन के मोहरा फिल्म के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है तू चीज बड़ी है मस्त मस्त, जिसे कविता कृष्णमूर्ति और उदित नारायण ने गाया था. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. IMbd के अनुसार, रवीना टंडन एक समय में दो फिल्मों की शूटिंग में बिजी थीं और “तू चीज बड़ी है मस्त मस्त” गाने की शूटिंग के दौरान वह बेहोश हो गईं, जिसके बाद शूटिंग को दो घंटे के लिए रोकना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें- अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का बिग बॉस फेम शिवानी पर लगाया आरोप, फूट फूटकर रोईं इंडियन इन्फ्लूएंसर

Advertisement

मोहरा फिल्म के पॉपुलर गाने 

मोहरा फिल्म में 8 गाने थे, जिसके बोल इंदीवीर और आनंद बख्शी ने लिखे थे. जबकि विजु शाह ने कंपोज किए थे. इसमें  ना कजरे की धार, सुबह से लेकर, काश कहीं ऐसा होता, दिल हर कोई, टिप टिप बरसा पानी, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त, ना कजरे की तस्वीर तेरी, ना कजरे की कोई और नहीं शामिल हैं. यह 1994 की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम थी, जिसमें तू चीज बड़ी है मस्त गाना नुसरत फतेह अली खान के पॉपुलर कव्वाली सॉन्ग दम मस्त कलंदर मस्त मस्त पर आधारित थी. वहीं विजु शाह इसे सपना मुखर्जी से गवाना चाहते थे. लेकिन कविता कृष्णमूर्ति से राजीव राय ने गवाया. 

तू चीज बड़ी है मस्त मस्त के लिरिक्स

तू चीज बडी है मस्त मस्त 
नहीं तुझको कोही होश होश
उसपर जोवन का जोश जोश
नहीं तेरा कोही दोष दोष
मदहोश है तू हर वक्त वक्त
तू चीज बडी है मस्त मस्त 
आशिक है तेरा नाम नाम 
दिल लेना देना काम काम
मेरी बाहें मत थाम थाम
बदनाम है तू बद मस्त मस्त

Advertisement

1994 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

‘मोहरा' 90 के दशक की लोकप्रिय फिल्मों में गिनी जाती है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल और रजा मुराद जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म थी, जिसने 3.75 करोड़ के बजट में 22.65 करोड़ की कमाई की थी. 

ये भी पढ़ें- लता और किशोर का 45 साल पुराना गाना, जिसके टाइटल पर बना 665 एपिसोड का सीरियल, अमीर परिवार का लड़का और गरीब लड़की कहानी

Featured Video Of The Day
India Bloc Jan Mahabhiyog :'बंगाल में मरे हुए लोगों का वोट डाला जाता था..' बीजेपी का विपक्ष पर हमला!
Topics mentioned in this article
Mohra
Tu Cheez Badi Hai Mast Mast
Hindi Song
Raveena Tondon
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं