32 साल पुरानी वो फिल्म जिसमें 14 गाने, सभी चौदह के 14 सुपरहिट, 11 में गूंजी लता मंगेशकर की आवाज, सगाई से गोद भराई तक हर मौके के गीत मौजूद

1994 में एक फिल्म रिलीज हुई जिसमें सलमान और माधुरी दीक्षित थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म के साथ ही इसके 14 गाने भी बेहद पॉपुलर हुए. आज भी हर शादी के फंक्शन में इस फिल्म के गानों को शामिल किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
32 साल पुरानी फिल्म में 14 गाने, सारे सुपरहिट
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में आई हैं जो अपनी कहानी के साथ अपने गानों के लिए भी जानी जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म की बात करने वाले हैं जो साल 1994 में आई थी. इस फिल्म में 14 गाने थे, जो कि सारे सुपरहिट हुए. 32 साल पहले आई इस फिल्म की कहानी और इसके गाने आज भी लोगों को प्लेलिस्ट में शामिल हैं. खास बात ये है कि 14 में से 11 गानों में लता मंगेशकर ने गाए थे. इसके अलावा बाला सुब्रमण्यम, शारदा सिन्हा और उदित नारायण ने भी इस फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी है. 

सलमान खान-माधुरी दिक्षित की 1994 में आई फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 1994 में आई सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टाटर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की, जो एक पारिवारिक फिल्म थी. इस फिल्म में अपने परिवार के लिए प्यार का बलिदान देने के कहानी, लव स्टोरी और फैमिली ड्रामा दिखाया गया है. इस फिल्म में रामलक्ष्मण का संगीत है, उन्होंने 14 गानों के लिए इसका साउंडट्रैक तैयार किया था. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सलमान खान, अनुपम खेर, मोहनीश बहल, रेणुका शाहणे, आलोक नाथ और रीमा लागू ने अभिनय किया था. 

हम आपके हैं कौन की कहानी 

हम आपके हैं कौन की कहानी दो परिवार की होती है. जिसमें एक परिवार अपने लड़के के लिए अच्छी लड़की और दूसरी अच्छी बहू की तलाश करता है. उस दौरान प्रेम (सलमान) और निशा ( माधुरी दीक्षित) मिलते हैं और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत होती है. मोहनीश और रेणुका की शादी के बाद दोनों का प्यार बढ़ता जाता है. लेकिन रेणुका के निधन के बाद उनके बच्चे को संभालने का जिम्मा माधुरी पर आ जाता है. जिसके बाद परिवार वाले माधुरी की शादी मोहनीश बहल से होनी होती है. इस बीच प्यार का बलिदान परिवार के लिए किया जाता है. लेकिन तभी मोहनीश को सलमान और माधुरी के प्यार के बारे में पता लगता है और आखिर में प्रेम और निशा की शादी हो जाती है. \

ये भी पढ़ें: हनुमान अंश का वो बुंदेली भजन, जिसमें छिपी है शिव-पार्वती की अनोखी कहानी, एक ही शख्स है इसका राइटर और कंपोजर

Advertisement

हम आपके हैं कौन के गाने 

हम आपके हैं कौन फिल्म का बजट महज 6 करोड़ था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 128 करोड़ की कमाई की थी. जबकि 199 मिनट की इस फिल्म में 71 मिनट 9 सेकेंड के गाने थे. फिल्म में कुल 14 गाने थे, जिसमें 13 गानों को लता मंगेशकर ने गाया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के गानों की पूरी लिस्ट-

Featured Video Of The Day
PM Modi के कार्यक्रम स्थल से पकड़े गए दो संदिग्ध, क्या थी साजिश?
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Hindi Songs
Hindi News
Lata Mangeshkar