1974 का वो गाना जिसमें गर्लफ्रेंड के फादर के सामने शशि कपूर ने खुल्लमखुल्ला किया था चैलेंज, गाने के टाइटल पर बनी शाहरुख-काजोल की फिल्म, किशोर-आशा ने बनाया सदाबहार

1974 में आई इस फिल्म मे हीरो अपनी प्रेमिका के पिता के सामने ही खुल्लम खुल्ला इश्क का ऐलान करता है. किशोर कुमार और आशा भोसले की आवाज ने इसे अमर बनाया और गाना इतना हिट हुआ कि इसकी लाइन पर सुपरहिट फिल्म का टाइटल रखा गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1974 मे आया गाना, बन गया ब्लॉकबस्टर फिल्म का टाइटल
नई दिल्ली:

बात जब 70 और 80 के दशक के गानों की होती है तो उस समय पर बॉलीवुड की कई जोड़ियां ऐसी थी जिन्होंने लोगों के दिलो में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी. आज हम एक ऐसी ही जोड़ी की बात करेंगे जिसने साल 1974 पर एक ऐसा गाना दिया, जिसका असर करीब दो दशक बाद भी दिखाई देता है. किशोर-लता की आवाज ने इस गाने को एक अलग ही पहचान दिलाई. 

शशि कपूर का खुल्लमखुल्ला चैलेंज

साल 1974 में पर्दे पर शशि कपूर और मुमताज की जोड़ी का गाना आया 'ले जाएंगे, ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'. फिल्म थी 'चोर मचाए शोर'. इस गाने की खासियत इसका संगीत, बोल के साथ ही शशि और मुमताज की केमिस्ट्री जो दर्शकों को बेहद पसंद आई. इस गाने में शशि कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता के सामने ही उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने का ऐलान कर दिया था.

चोर मचाए शोर की कहानी 

'चोर मचाए शोर' में शशि कपूर ने विजय शर्मा का किरदार निभाया था, जो मुमताज के किरदार रेखा से प्यार करता है. रेखा के पिता जगदीश इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं. क्योंकि वो अपनी बेटी की शादी एक अमीर घराने में करना चाहते हैं. 'चोर मचाए शोर' खुद भी उस दौर की बड़ी सफल फिल्मों में रही और 1974 की बॉक्स ऑफिस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बताई जाती है. बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का भारत में कलेक्शन करीब 3 करोड़ रुपये रहा.

ये भी पढ़ें: बिना प्यार की अरेंज मैरिज, 2000 में आई फिल्म को बनने में लगे 4 साल, 8 के आठ गाने हिट, उदित, कुमार सानू, अलका, सोनू की चौकड़ी की धूम 

रविंद्र जैन का संगीत और किशोर-आशा की आवाज

इस गाने का संगीत रविंद्र जैन ने तैयार किया था और इसके बोल इंदरजीत सिंह तुलसी ने लिखे थे. इस गाने को किशोर और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था. गाने की खासियत थी इसके बोलों का एक अंदाज, जो अपने दिल की बात खुलेआम तो करता है, लेकिन पूरी तहजीब में. ये कोई प्रेम गीत नहीं था, बल्कि प्रेमी का लड़की के पिता से सीधे मुकाबले वाला मजेदार ऐलान था. यही वजह है कि गाना फिल्म की कहानी से भी जुड़ता है और अपने आप में भी याद रह जाता है.

Advertisement

Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Chor Machaye Shor
Kishor Kumar Songs