हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने होते हैं, जो रिलीज होने के सालों बाद भी लोगों की प्लेलिस्ट में बने रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही बॉलीवुड गाने के बारे में बताएंगे जो साल 2007 में आया, इस गाने की खास बात ये थी इस गाने में 30 बॉलीवुड स्टार्स ने डेब्यू किया था और 5 सिंगर्स ने अपनी आवाज का जादू चलाया था. इसके साथ ही इस फिल्म से एक एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था. सोचिए पहली फिल्म जो सुपरहिट रही और साथ ही गाने में एक साथ इतने स्टार्स से मिलने का मौका मिला जो बॉलीवुड के दिग्गज थे. फिल्म सुपरहिट थी, लेकिन इसकी कहानी से ज्यादा इसका गाना इसके स्टार्स की वजह से चर्चा में आया था.
कौन सा गाना था?
साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' जिसमें शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आए थे. फरहा खान की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. लेकिन इसका गाना 'दीवानगी दीवानगी' इस फिल्म की जान बन गया. बता दें कि इस गाने में एक-दो नहीं बल्कि 30 बॉलीवुड स्टार्स स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे. विशाल - शेखर के संगीत और 5 सिंगर्स शान, उदित नारायण, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, राहुल सक्सेना ने इस गाने में अपनी आवाज का जादू चलाया था.
एक गाने में नजर आए बॉलीवुड के इतने बड़े सितारे
'ओम शांति ओम' फिल्म के सभी गाने हिट साबित हुए थे. लेकिन इस गाने में खासियत थी इसमें एक साथ कई स्टार्स का स्पेशल अपीयरेंस. इस गाने में शाहरूख खान के साथ रानी मुखर्जी, जावेद खान, विद्या बालन, जीतेंद्र, तुषार कपूर, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, उर्मिला मातोंडकर, करिश्मा कपूर, अरबाज खान, मल्लिका अरोड़ा, डीनो मोरिया, अमृता अरोड़ा, जूही चावला, आफताब शिवदासानी, तब्बू, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, काजोल, बॉबी देओल, प्रीति जिंटा, रेखा, रितेश देशमुख, सलमान खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, लारा दत्ता और सुनील शेट्टी नजर आए थे. सोचिए एक ही गाने में धर्मेंद्र से लेकर सलमान और शाहरूख खान को एक साथ देखना, उस समय कितना बड़ा सरप्राइज राह होगा. यही वजह थी कि गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच खास चर्चा में आ गया.
इस गाने को खास बनाने में स्टार्स के साथ ही इसकी आवाज और म्यूजिक का भी बड़ा हाथ था. गाने को शान, उदित नारायण, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और राहुल सक्सेना ने इसे अपनी आवाज दी थी.
आज भी पार्टी में बजते ही बदल जाता है माहौल
इस गाने 'दीवानगी दीवानगी' की एक और खास बात ये है कि इसको आए 19 साल हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी इसकी एनर्जी कम नहीं हुई है. शादी हो, पार्टी हो या कोई बॉलीवुड थीम वाला फंक्शन, इस गाने के बजते ही लोगों के पैर अपने आप थिरकने लग जाते हैं. YouTube पर इस गाने को अब तक 43 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.