'मेरी हत्‍या हो सकती है...', यूपी की मह‍िला ने खान सर से क्‍यों जताया जान का खतरा? शि‍कायत दर्ज

खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों ने इस पूरे मामले को साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि आखिर 8, 9 साल बाद ऐसी शिकायत क्यों की जा रही है, जबकि खान सर और महिला की कोई बातचीत भी नहीं है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महिला ने पटना के पीरबहोर थाने दर्ज कराई शिकायत
  • यूपी की रहने वाली हुस्नेरा खातून नाम खान सर से जान का खतरा बताया है
  • खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों ने इस पूरे मामले को साजिश बताया है

पटना: पटना में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं.यूपी की रहने वाली हुस्नारा खातून नाम की महिला का आरोप है कि उसे खान सर से जान का खतरा है. इसी आशंका के चलते उसने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है.पुलिस ने महिला के आवेदन पर शिकायत दर्ज किया है, महिला का बयान दर्ज कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है. वहीं, खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों ने इस पूरे मामले को साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि आखिर 8, 9 साल बाद ऐसी शिकायत क्यों की जा रही है, जबकि खान सर और महिला की कोई बातचीत भी नहीं है. 

हुस्नारा खातून ने दावा किया है क‍ि साल 2017 में उसकी रूम पार्टनर के साथ खान सर का संपर्क था और वह लगातार करीब छह महीने तक उनके कमरे पर आते-जाते थे. महिला के मुताबिक, उसने इसको लेकर कई बार आपत्ति जताई थी. उसका आरोप है कि इस दौरान करीब दो महीने तक उनके बीच विवाद और झगड़े की स्थिति बनी रही, जिसके बाद मामला थाना-पुलिस तक भी पहुंचा.

'मेरे बारे में जानकारी जुटाई जा रही' 

मह‍िला ने आरोप लगाया कि खान सर की ओर से उसे नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका को लेकर उसने अपने एक रिश्तेदार, जो थानेदार हैं, उन्‍हें जानकारी दी थी. रिश्तेदार द्वारा खान सर को डांटने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी. इसके बाद कुछ समय तक उसे परेशान नहीं किया गया, लेक‍िन उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश होती रही. महिला का कहना है क‍ि उसे इस बात का डर है कि अगर उसके किसी रिश्तेदार या परिचित के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, तो उसे भी निशाना बनाया जा सकता है. इसी आशंका की वजह से उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.

रूम पार्टनर और खान सर के बीच करीबी संबंध होने का आरोप

मह‍िला ने दावा क‍िया क‍ि उसकी उसकी रूम पार्टनर और खान सर के बीच करीबी संबंध थे. कई बार खान सर और उसकी रूम पार्टनर कमरे के अंदर रहते थे और दरवाजा नहीं खोला जाता था. ऐसे मौकों पर उसे कई-कई घंटे कमरे के बाहर इंतजार करना पड़ता था. उस दौरान उसे कई ऐसी बातें पता चलीं, जिनकी वजह से अब वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

Advertisement

पुल‍िस ने द‍िया सुरक्षा का आश्वासन

हुस्नारा ने कहा कि उसने पीरबहोर थाना में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस को आवेदन दिया है. पुलिस की ओर से उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है. थाना स्तर से उसे बताया गया है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकती है. पुलिस ने संपर्क के लिए नंबर भी उपलब्ध कराया है और सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया है. 

यह भी पढ़ें  -   NEET रिजल्ट के बाद खान सर ने गर्दा उड़ा दिया; भोजपुरी सॉन्ग में स्टूडेंट्स के साथ लगी 'पंचायत', देखिए VIDEO

Advertisement
Featured Video Of The Day
ग्राउंड रिपोर्ट: IIT दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन जारी, डीन के इस्‍तीफे की मांग

Topics mentioned in this article
Khan Sir News
Khan Sir News In Hindi
Bihar News
Patna News
Latest News In Hindi