VIDEO: बिहार में 'मुखियाजी' ने बार बालाओं के साथ किया कमरतोड़ डांस, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

वीडियो में मुखिया जी को अपनी पंचायत में आई एक बारात में बार बालाओं के साथ जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है. 'दोई रुपया हो दोई रुपया, गोदी में बईठबु त देम दोई रुपया' गाने पर मुखिया जी ने बार बालाओं के साथ जमकर डांस किया.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
वीडियो में मुखियाजी को बार बालाओं के साथ जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है
पटना:

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब  वायरल हो रहा है. वीडियो में बार बालाओं के साथ एक मुखियाजी जमकर ठुमके लगा रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं. इस वीडियो में मुखिया जी को अपनी पंचायत में आई एक बारात में बार बालाओं के साथ जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है. 'दोई रुपया हो दोई रुपया, गोदी में बईठबु त देम दोई रुपया' गाने पर मुखिया जी ने बार बालाओं के साथ जमकर डांस किया. इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर लिख रहे है-'वाह मुखिया जी ,गर्दा उड़ा देनी'. वीडियो में मुखियाजी आर्केस्टा के स्टेज पर बार बालाओं के साथ तल्‍लीनता' के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं उनके कुछ समर्थक स्टेज पर डांस के साथ साथ ताली बजाने में जुटे है. वायरल वीडियो केसरिया प्रखंड  के दक्षिणी हुसैनी पंचायत का बताया जा रहा है.

यह वीडियो पंचायत की ही एक बरात में आए हुए आर्केस्टा का बताया जा रहा है. बारात में पहुचे मुखियाजी, इस  आर्केस्ट्रा में बार बालाओं को देखकर खुद को रोक नहीं पाए और पहुंच गए स्‍टेज पर परफॉर्म करने. वे स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ खूब थिरके. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोग यह कहते नही थक रहे कि वाह रे मुखियाजी....मुखिया का नाम सुभाष भगत है. 
 

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Iran की Military Drill और Trump की Traumatic Outcome वाली धमकी