बिहार पंचायत चुनाव का सस्पेंस खत्म, पंचायती राज मंत्री ने बता दिया कब और कैसे होंगे चुनाव

बिहार के पंचायती राज मंत्री ने दीपक प्रकाश मंगलवार (7 अप्रैल) को पश्चिमी चम्पारण ज़िला के पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर पहुंचे, जहां पंचायत चुनाव को लेकर अहम ऐलान किया. (पश्चिमी चम्पारण से बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ (AI फोटो)
Bihar News:

बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. वहीं परिसिमन को लेकर पंचायत चुनाव पर सस्पेंस बना हुआ था. लेकिन अब पंचायती राज मंत्री ने चुनाव पर सस्पेंस खत्म कर दिया है. पंचायती राज मंत्री ने दीपक प्रकाश मंगलवार (7 अप्रैल) को पश्चिमी चम्पारण ज़िला के पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर पहुंचे, जहां पंचायत चुनाव को लेकर अहम ऐलान करते हुए साफ़ क़र दिया है कि इस बार पुराने परिसिमन पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर करवाए जाएंगें.

पंचायत चुनाव 2026 के अंत तक

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय औऱ परिसिमन की अटकलों पर विराम लगाते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ़ तौर पर कहा की समयानुसार चुनाव 2021 का कार्यकाल पूरा होते कराया जायेगा जो पुराने परिसिमन के आधार पर ही होगा. उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि पंचायत चुनाव वर्ष (2026) के अंत तक होने की संभावना है और परिसीमन में बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है.

पंचायती राज मंत्री ने दीपक प्रकाश

RLM की सदस्यता अभियान से जुड़े थे मंत्री

दरअसल बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM ने इस साल पचास लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. लिहाजा उनके बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ताबड़तोड़ बेतिया समेत बगहा पहुंचे. जहां तीन दिनों में भारी संख्या में नए लोगों ने RLM की सदस्यता ग्रहण की. बताया जा रहा है की वाल्मीकिनगर में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं विस्तार से मंत्री के समक्ष रखीं. जिसमें ग्रामीणों ने गंडक कॉलोनी में चल रहे अतिक्रमण उजाड़ अभियान पर रोक लगाने की मांग के साथ-साथ सड़क, जल निकासी, पेयजल और आवास से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. लिहाजा मंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान के आश्वासन दिए.

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के विकास कार्यों का निरीक्षण

पंचायती राज़ मंत्री ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगल सफारी के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता की सराहना करते हुए शाकाहारी और मांसाहारी वन्यजीवों को करीब से देखा. इसके साथ ही उन्होंने वाल्मीकि सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनका जिलावार दौरा जारी है जिसके तहत वे वाल्मीकिनगर पहुंचे हैं . उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया और विभाग में कई निर्माणाधीन परियोजनाएं चल रही हैं जिसको गति देने पर सहमति बनी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बिहार में सरकार का बड़ा एक्शन, लखीसराय DM की हो गई छुट्टी... गड़बड़ी के आरोप में पद से हटाए गए

    Featured Video Of The Day
    Syed Suhail | Iran Israel War | ईरान की कयामत की रात, बमों कीबौछार! कोमा में Mojtaba Khamenei? | War