'1 रुपये के नोट और तेजपत्ता पर लिखे नंबर' डिकोड कर होती थी स्प्रिट की सप्लाई, बिहार में चौंकाने वाला खुलासा

जब गिरफ्तार टेम्पो चालक के पास से उत्पाद विभाग की टीम को 1 रुपये का नोट और एक तेजपत्ता पर कुछ नंबर लिखा मिला. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम के होश उड़ गए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Muzaffarpur Sprit Smuggling
Bihar News:

मुजफ्फरपुर के उत्पाद विभाग की कार्रवाई में भारी मात्रा में स्प्रिट की खेप को जब्त किया गया है. इस कार्रवाई में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक जो स्प्रिट की खेप पकड़ी गई है, उसकी डिलिवरी 1 रुपए के नोट और तेजपत्ता के पते पर लिखे नंबर को डिकोड कर सप्लाई की जाती है. मामले में एक स्प्रिट तस्कर की गिरफ्तारी टीम के द्वारा की गई है जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल मुजफ्फरपुर के उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड में पहुंची एक बस से होम्योपैथिक दवा के बोतल में पैक करके स्प्रिट की बड़ी खेप पहुंची है. जिसको एक टेम्पो में रख कर करजा थाना क्षेत्र के तरफ ले जाया जा रहा है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह दल बल के साथ सदर थाना क्षेत्र के पताही हवाई अड्डा के पास एक टेम्पो को पकड़ा और जब टेम्पो की तलाशी ली गई तो उससे भारी मात्रा में होम्योपैथिक दवा की बोतल में पैक करके रखी गई 180 लीटर स्प्रिट को जब्त किया गया.

टेम्पो चालक से पूछताछ में खुलने लगी सारी परतें

मौके से मुसहरी थाना क्षेत्र के सलहा निवासी टेम्पो चालक सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया और जब गिरफ्तार टेम्पो चालाक सूरज कुमार से उत्पाद विभाग की टीम ने पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उस स्प्रिट की खेप को करजा थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाजे गांव निवासी सुमित पटेल और नीरज सहनी को डिलिवर करना था और पहले भी उसने स्प्रिट माफिया के यहां स्प्रिट की खेप को पहुंचाया था. यहीं से स्प्रिट तस्करी की परतें खुलने लगी.

स्प्रिट माफिया के घर से शराब बनाने की सामग्री बरामद

टेम्पो चालक से पूछताछ के आधार पर स्प्रिट माफिया को चिह्नित करते हुए उत्पाद विभाग की टीम करजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाजे गांव निवासी सुमित पटेल के मुर्गी फार्म पर पहुंच छापेमारी की. जहां से 150 लीटर स्प्रिट जब्त की गई. साथ ही भारी मात्रा में मुर्गी फार्म से नकली शराब बनाने के लिए रखी गई खाली बोतल ब्रांडेड शराब का रैपर, ढक्कन और शराब बनाने की सामग्री को बरामद की गई. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही माफिया मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे.

Advertisement

सप्लाई के लिए 1 रुपए के नोट और तेजपत्ता पर लिखे नंबर को डिकोड 

असल खुलासा तब हुआ जब गिरफ्तार टेम्पो चालक के पास से उत्पाद विभाग की टीम को 1 रुपये का नोट और एक तेजपत्ता पर कुछ नंबर लिखा मिला. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम के होश उड़ गए. जिसके बाद जब उत्पाद विभाग की टीम ने 1 रुपए के नोट और तेजपता के पते पर लिखे नंबर की जांच की तो पता चला की उसी नंबर को डिकोड कर स्प्रिट की सप्लाई होती थी.

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने कहा

मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्प्रिट को जब्त किया गया, साथ ही भारी मात्रा में खाली बोतल रैपर ढक्कन और अन्य सामान को बरामद किया गया है. जिससे यह प्रतीत होता है की जो स्प्रिट की खेप पकड़ी गई है उससे नकली विदेशी शराब का निर्माण किया जाता था. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार होने में कामयाब रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बेवफा पत्नी का 2 प्रेमियों संग खूनी खेल, पति के खिलाफ खौफनाक साजिश कर पुलिस को किया गुमराह

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत पर बड़ा खुलासा! | Sucherita Kukreti