पटना: स्वास्थ्य विभाग के DGM के घर विजिलेंस का छापा, पकड़े जाने के डर से खिड़की के बाहर फेंके नोट और गहने

Patna vigilance raid: डीजीएम पंकज कुमार के 4 ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस ने छापेमारी की. पंकज पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि उन्होंने आय से करीब 1 करोड़ रुपए अधिक की संपत्ति जुटाई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पटना में स्वास्थ्य विभाग डीजीएम पंकज कुमार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की
  • रेड के दौरान पंकज कुमार ने कैश और जेवर खिड़की से कचरे में फेंक दिए, जिन्हें अधिकारी बरामद करने में सफल रहे
  • पंकज कुमार ने मात्र 11 साल की नौकरी में लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा एक्शन करते हुए स्पेशल विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम पंकज कुमार के घर पर छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में छापेमारी के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब अधिकारी ने सबूत मिटाने के लिए कैश और ज्वेलरी को घर की खिड़की से कचरे में फेंक दिया. जैसे ही विजिलेंस की टीम पंकज कुमार के आवास पर पहुंची, उन्होंने हड़बड़ाहट में घर में रखे भारी मात्रा में कैश और गहनों को खिड़की से बाहर कचरे के ढेर में फेंक दिया. हालांकि, सतर्क अधिकारियों ने तुरंत कचरे को खंगाला और फेंकी गई सारी नकदी और जेवर जब्त कर लिए. स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले BMSICL के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है. 

11 साल की नौकरी और 'अकूत' संपत्ति

पंकज कुमार ने बतौर सहायक अभियंता अपनी सर्विस शुरू की थी. महज 11 साल के करियर में उन्होंने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली. शुरुआती जांच में उनकी आय से लगभग 1 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. विजिलेंस की टीम ने एक साथ पंकज कुमार के चार ठिकानों पर धावा बोला. छापेमारी में भारी नकदी के अलावा जमीन के कागजात और विभिन्न निवेशों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं.  

नोट तलाशने दीवार पर चढ़े विजिलेंस टीम के सदस्य

पंकज कुमार वर्तमान में BMSICL (बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) में डीजीएम के पद पर तैनात हैं. यह विभाग स्वास्थ्य ढांचे से जुड़े निर्माण कार्यों को देखता है. आशंका है कि प्रोजेक्ट्स में अनियमितता बरतकर यह संपत्ति जुटाई गई है.  

रिश्तेदारों के नाम पर बनाई बेनामी संपत्ति

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, पंकज कुमार ने न केवल अपने नाम पर, बल्कि अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी पटना के प्राइम लोकेशन में कई संपत्तियां खरीदी हैं. फिलहाल कार्रवाई जारी है और टीम बरामद दस्तावेजों को खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही संपत्ति के सही आंकड़ों का खुलासा हो पाएगा.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | इजरायली मिसाइलों और बमों से दहले Gaza और Lebanon | BREAKING NEWS