पटना की हाई सिक्योरिटी जेल में क्या चल रहा था? देर रात पुलिस ने मारा छापा, SDM-SP ने खुद की मॉनिटरिंग

पटना के बेउर जेल में देर रात पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसमें भारी सुरक्षा बल के साथ बैरक-बैरक तलाशी ली गई. दानापुर से गौरव कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पटना के बेउर जेल में देर रात पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली बेउर जेल में देर रात अचानक मेगा छापेमारी की गई. इस कार्रवाई से जेल प्रशासन सहित पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. देर रात शुरू हुए इस ऑपरेशन ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

सिटी एसपी के नेतृत्व में चला सर्च ऑपरेशन

यह पूरी कार्रवाई सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई. उनके साथ कई डीएसपी, अलग-अलग थानों की पुलिस टीम और BMP के महिला व पुरुष जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे. अनुमंडल पदाधिकारी सदर पटना भी मौके पर मौजूद रहीं और पूरी कार्रवाई की निगरानी करती रहीं. पुलिस ने एक साथ कई टीम बनाकर जेल के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया.

बैरक-बैरक जाकर हुई गहन जांच

सूत्रों के मुताबिक, जेल के अंदर संदिग्ध गतिविधियों और अवैध सामान की सूचना मिलने के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया. पुलिस टीम ने बैरक-बैरक जाकर कैदियों के वार्ड की बारीकी से जांच की. इस दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामान की तलाश की गई. तलाशी के दौरान हर कोने को खंगाला गया ताकि कोई भी संदिग्ध वस्तु छूट न सके.

देर रात तक चला अभियान

यह सर्च ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा. हालांकि अब तक किसी भी तरह की बरामदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बावजूद इसके, इस कार्रवाई ने यह साफ संकेत दे दिया है कि जेल के अंदर चल रही किसी भी संदिग्ध गतिविधि को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement

प्रशासन सख्त, सुरक्षा पर बढ़ी नजर

इस मेगा छापेमारी के बाद जेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. पुलिस और प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. आने वाले समय में भी ऐसे सर्च ऑपरेशन जारी रह सकते हैं ताकि जेल के अंदर कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: मौसम का ये कैसा खेल! जैसलमेर और बाड़मेर में लू से बेहाल लोग, चूरू, झुंझुनूं, और अलवर में बारिश का अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Maharashtra News: मुंबई के विकास के लिए Adani ग्रुप ने MHADA से मिलाया हाथ | Motilal Nagar Mumbai