पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और पत्थरबाजी में कई घायल; 25 लोग गिरफ्तार

राजस्थान में पटना के मनेर में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो गुटों के बीच फायरिंग और पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हुए. पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर 25 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच हुए झगड़े ने देखते ही देखते दो गुटों के बीच बड़े संघर्ष का रूप ले लिया.

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई. इसी दौरान फायरिंग भी हुई जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. इस झड़प में महिला और पुरुष समेत दर्जनों लोग घायल हो गए और गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस के सामने भी चली गोलियां

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हालात इतने बिगड़ चुके थे कि पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों ने फायरिंग शुरू कर दी. राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस और सात खोखे बरामद किए. इससे साफ है कि दोनों पक्ष पूरी तैयारी के साथ आए थे और स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी.

Advertisement

25 लोगों की गिरफ्तारी, महिला और नाबालिग भी शामिल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 16 पुरुष 5 महिलाएं और 4 नाबालिग शामिल हैं. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिम Bhanu Pratap Singh ने बताया कि छितनावा पुल के पास पत्थरबाजी और फायरिंग की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया गया.

Advertisement

इलाके में शांति बहाल, जांच जारी

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर इलाके में शांति बहाल कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ बच्चों के बीच हुआ झगड़ा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के राज्यों से मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, सीएम भजनलाल शर्मा ने दी राजस्थान की जानकारी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | संत Vs संत की 'भिड़ंत' पर Baba Ramdev का कड़क जवाब! | Chakravyuh | Sucherita Kukreti