खैनी थूकते व्यक्ति की वंदे भारत से टकराने से मौत मामले में बड़ा खुलासा, वायरल हुआ वीडियो

मृतक के छोटे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली. पढ़िए गोविंद कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस घटना का वीडियो भी वायरल है.

दानापुर (पटना) रेल मंडल के बाढ़ स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसे से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. बाढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-02 पर मंगलवार को यह शख्स संजय राउत वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया था. मृतक  नालंदा जिला के शाहाबाद गांव का निवासी बताया जा रहा है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. बुधवार (25 मार्च) शाम सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी मिली. परिजन गुरुवार सुबह बाढ़ स्टेशन पहुंचे और उन्हें जीआरपी ने शव सौंपा.   

ट्रेन में बैठकर ससुराल पहुंच गया था शख्स

बताया जा रहा है कि घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक जन्म से ही मूक-बधिर था. वह मंगलवार सुबह अपने ससुराल जाने के लिए निकला था. उसका ससुराल बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा क्षेत्र में है. वह किसी ट्रेन में बैठकर बाढ़ पहुंच गया, लेकिन ससुराल नहीं गया. 

सब्जियां लेकर वापस लौटने की तैयारी में था शख्स

वह बाढ़ में ही सब्जियां और अन्य सामान खरीदकर वापस लौटने की तैयारी में था. इस दौरान वंदे भारत आ रही थी, लेकिन संजय को पता नहीं चला. सुन ना पाने की क्षमता के चलते वह पटरी की तरफ खैनी थूक रहा था. इसी दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. 

Advertisement

सोशल मीडिया से परिजनों को मिली जानकारी

मृतक के छोटे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली. बड़े भाई संजय मंगलवार को सकसोहरा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. वह बख्तियारपुर में ट्रेन में सवार हुए, लेकिन ट्रेन सीधे बाढ़ में रुकी. वह बाढ़ से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे, उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल के रण में Suvendu Adhikari का गजब कॉन्फिडेंस! | Rahul Kanwal