31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव गिरफ्तार, फिर पटना हॉस्टल की मृतक छात्रा के परिजन क्यों उठा रहे सवाल

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पप्पू यादव पटना के गर्ल्स हॉस्टल में हुई छात्रा की मौत के मामले में परिजनों का साथ दे रहे थे और 8 फरवरी को दिल्ली में एक प्रदर्शन भी करने वाले थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को एक पुराने मामले में शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया
  • पटना के गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं
  • परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी सरकार की साजिश है ताकि उनकी बेटी के लिए आंदोलन दबाया जा सके
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रहा है. इसी बीच पटना के गर्ल्स हॉस्टल में जिस NEET छात्रा की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी, उसके परिजनों ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को सरकार की सोची-समझी साजिश बताया है. 

परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि सरकार की सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद उनकी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई को कुचलना है. परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के एक महीने बाद भी न तो निष्पक्ष जांच हुई और न ही सच्चाई सामने लाई गई. बार-बार मांग के बावजूद मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है.

छात्रा के परिजनों ने क्यों उठाए सवाल?

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. हालांकि, परिवार इस मामले की न्यायिक जांच की मांग कर रहा है. इसी सिलसिले में परिवार 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहा था. इस प्रदर्शन की अगुवाई पप्पू यादव करने वाले थे.

परिजनों का कहना है कि पप्पू यादव शुरू से ही उनके साथ खड़े हैं और न्यायिक जांच की मांग को मजबूती से उठा रहे हैं. यही वजह है कि सरकार आंदोलन को कमजोर करने के लिए पप्पू यादव को निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी इस बात का सबूत है कि सरकार सच सामने आने से डर रही है.

परिजनों ने दो टूक कहा कि गिरफ्तारी से वे डरने वाले नहीं हैं. उनका आंदोलन न तो रुकेगा और न ही कमजोर पड़ेगा. बल्कि अब वे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ सड़क से संसद तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे, जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता.

Advertisement

पप्पू यादव ने ही करवाई थी टिकट

परिजनों का कहना है कि इस लड़ाई में पप्पू यादव शुरू से ही उनके साथ हैं. पप्पू यादव की अगुवाई में 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन भी होने वाला था. इस प्रदर्शन में आने के लिए पप्पू यादव ने परिजनों की रेल टिकट भी करवाई थी. लेकिन इसके ठीक पहले 31 साल पुराने एक केस में पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.

तारिक अनवर ने भी उठाए सवाल

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भी सवाल उठाए हैं. तारिक अनवर ने कहा कि उन्हें इस गिरफ्तारी के वजह के बारे मे पता नहीं है मगर उन्हें लगता है कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई केस था तो उनको जमानत लेने की मोहलत दी जानी चाहिए थी. वो एक सांसद हैं. इस तरह से उनको गिरफ्तार करके जेल भेजना सही नहीं है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bareilly में अवैध मस्जिद पर चलाया जा रहा बुलडोजर | Bulldozer Action | UP News | Breaking News