मुजफ्फरपुर: नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद एक डरी सहमी नेपाली महिला पर जब लोगों की नजर पड़ी को कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. लोगों ने महिला को सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. वहीं, पुलिस के लिए यह पूरा मामला सिरदर्द बन गया. दरअसल, महिला सिर्फ नेपाली भाषा में ही बात कर रही है और उसकी भाषा स्थानीय पुलिस को समझ में नहीं आ रही है. इस वजह से पुलिस को यह पता लगाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है कि आखिर यह महिला यहां तक पहुंची कैसे और इसके पीछे कारण क्या है.
दरअसल, मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक नेपाली महिला पर लोगों की नजर पड़ी, जो काफी डरी सहमी थी. जब लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की तो महिला ने नेपाली भाषा में बोलना शुरू किया, जिस कारण लोग महिला की बातों को नहीं समझ सके. स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला काफी सहमी हुई थी.
कौन है महिला, कैसे पहुंची मुजफ्फरपुर?
अंदाजा लगाया गया कि नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद महिला पानी के बहाव में यहां तक बह कर आई या फिर नेपाल त्रासदी में अपनों से जुदा हो गई है. फिलहाल, पुलिस ने महिला को सुरक्षित थाने पर रखा है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि महिला कौन है और यहां तक कैसे पहुंची.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि एक विदेशी महिला मुजफ्फरपुर में मिली है, जिसको सुरक्षित थाने पर रखा गया है. यह जानकारी उपलब्ध की जा रही है कि आखिर यह महिला यहां तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कारण क्या है? फिलहाल, पुलिस उस महिला की बातों को समझने का प्रयास कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.
यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, राहत सामग्री बांटते आए नजर, बोले- ‘उम्मीद जगाने की हर कोशिश करूंगा'