नालंदा में मां की देखभाल पर विवाद, भतीजे ने बुआओं पर चढ़ाया ऑटो; महिला पुलिसकर्मी समेत 3 घायल

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र स्थित मानपुर गांव में सोमवार को घरेलू कलह में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही परिवार के सदस्यों पर तेज रफ्तार ऑटो चढ़ा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bihar Crime News
NDTV

Nalanda Crime News: नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र स्थित मानपुर गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. घरेलू कलह में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही परिवार के सदस्यों पर तेज रफ्तार ऑटो चढ़ा दिया. इस हिंसक हमले में बिहार पुलिस की एक महिला जवान सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप

मिली जानकारी के अनुसार, मानपुर गांव के एक परिवार में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था. सोमवार को यह विवाद तब और गहरा गया जब एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ मारपीट की. इस घटना की सूचना पाकर मां का हालचाल जानने के लिए उनकी दोनों बेटियां मानपुर गांव पहुंची थीं. इस मामले मे बहन ने बताया की दरअसल दो भाईओ के बीच मां को रखने के लिए झगड़ा हो गया जिसमें एक भाई पर एफआईआर दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद दूसरे भाई ने मां के साथ मार पीट कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. जिसकी सूचना मिलने पर बेटियां मां को देखने  के लिए रविवार रात में घर आई थी.

भतीजे ने ऑटो से बुआओं को कुचलने की कोशिश 

परिजनों का आरोप है कि सोमवार सुबह जब घर के बाहर पांचों बहने मिलकर बैठकर बातें कर रही थी, तभी अचानक भाई का लड़कात (भतीजे) ने ऑटो लेकर आया और जानबूझकर वहां मौजूद से पांचों बुआओं पर चढ़ा दिया जिससे सभी जख्मी हो गयी  चश्मदीदों के मुताबिक, ऑटो से टक्कर मारने के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा और उसने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घायलों के साथ मारपीट भी की.

घायलों में बिहार पुलिस की जवान शामिल

इस हमले में घायल हुए लोगों की पहचान सरिता कुमारी, बुद्धन राम और सविता कुमारी के रूप में हुई है. खास बात यह है कि घायल सविता कुमारी बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में बगहा में तैनात हैं. वह अपनी मां के साथ हुई मारपीट की खबर सुनकर छुट्टी लेकर गांव आई थीं.

Advertisement

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्थावां अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है.

 पुलिस जांच जारी

 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गांव में फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें; मुजफ्फरपुर: BJP विधायक के मारपीट केस में एक्शन में पुलिस, युवक की पिटाई का VIDEO हुआ था वायरल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi NCR Toll Plaza | दिल्ली में टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों से मुक्ति! बैरियर हटने पर क्या बोले लोग?
Topics mentioned in this article