Bihar: प्‍लेन उड़ाते और ट्रेन के बाद अब बुलडोजर चलाते द‍िखे सांसद राजीव प्रताप रूडी, सोनपुर में दिखा ‘ऑल राउंडर’ अंदाज

सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे सोनपुर में पोकलेन मशीन चलाते दिखे. गंगा किनारे हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद के इस अंदाज ने लोगों को फिर से हैरान कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी.

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में अक्सर अपने अनूठे और ऊर्जावान अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी एक बार फिर चर्चा में हैं. अपनी कार्यशैली से अलग छाप छोड़ने वाले सांसद रूडी ने इस बार सोनपुर में कुछ ऐसा किया कि हर कोई हैरान रह गया.  गंगा किनारे हो रहे बोल्डर पिचिंग कार्य का जायजा लेने पहुंचे सांसद रूडी ने निरीक्षण के दौरान प्रोटोकॉल से हटकर एक नई मिसाल पेश की. वे खुद पोकलेन मशीन पर सवार हो गए और बड़ी ही कुशलता के साथ उसे चलाकर काम की गुणवत्ता को परखा. वहां मौजूद अधिकारी और स्थानीय लोग उन्हें इस अंदाज में मशीन चलाते देख दंग रह गए.

इससे पहले विमान उढ़ाते भी दिखे सांसद 

सांसद का यह ऑल-राउंडर अंदाज नया नहीं है. इससे पहले भी वे आसमान में विमान उड़ाते और रेल का इंजन संभालते हुए नजर आ चुके हैं. रूडी के इस साहसी और जमीन से जुड़े रूप के वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं. 

आम जनता में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक सांसद होकर भी वे तकनीकी और जमीनी कार्यों में इतनी गहरी रुचि रखते हैं. उनके इस अनोखे निरीक्षण ने न केवल काम की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित की बल्कि स्थानीय लोगों के बीच एक अनोखा संदेश भी भेजा है.

सुखोई-30 MKI फाइटर जेट में भरी थी उड़ान

कुछ महीने पहले ही रूडी ने सारण की धरती पर पैशन फ्रूट की खेती का बड़ा प्रयोग शुरू किया था. जिस फल की कीमत दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में 70 से 100 रुपये प्रति पीस तक बताई जा रही है, उसे बिहार में उगाकर किसानों की कमाई बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

रूडी सिर्फ राजनीति में नहीं, बल्कि एविएशन में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं. वो एक लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल पायलट हैं. हाल ही में उन्होंने सुखोई-30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरकर भी सुर्खियां बटोरी थीं. इतना ही नहीं, खराब मौसम के बीच उन्होंने पटना जा रही फ्लाइट को सुरक्षित लखनऊ उतारकर यात्रियों की जान भी बचाई थी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जयपुर-दौसा-अलवर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal में घुसपैठियों में क्यों मच गई भगदड़? | CM Suvendu | Bharat Ki Baat Batata Hoon